फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भूटानी खिलाड़ी को चित कर अभि ने जीता सोना

भूटानी खिलाड़ी को चित कर अभि ने जीता सोना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
भूटानी खिलाड़ी को चित कर अभि ने जीता सोना
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ग्रेप्लिंग खिलाड़ी अभि ग्रेवाल ने भूटान में हुई चौथी साउथ एशियन ग्रेप्लिंग (कुश्ती का ही दूसरा रूप) चैंपियनशिप में सोना जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अब अभि का सपना वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतना है।

भूटान में पांच और छह जनवरी को चौथी साउथ एशियन ग्रेप्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया है। पाकबड़ा के माता वाली मिलक निवासी अभि 69 किग्रा वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया। अभी का पहला मुकाबला श्रीलंका से था, लेकिन बाई मिलने की वजह से वह आगामी चरण में पहुंच गया। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी से भिड़ंत हुई। 5-0 से आगे चलते हुए उसे चित किया। तीसरी कुश्ती नेपाली खिलाड़ी से हुई, जिसमें अभि ने आठ-दो से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उसका मुकाबला मेजबान भूटान से था। पहले ही दांव में चित कर अभि ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। पुरस्कार स्वरूप अभि को मेडल, ट्राफी और प्रमाण पत्र मिला है। अभि ने सफलता का श्रेय प्रशिक्षक अंजलि सेन गौतम, पिता जितेंद्र सिंह और मां सविता रानी को दिया। प्रतियोगिता में उप्र ग्रेप्लिंग एसोसिएशन की ओर से भारतीय टीम में असिस्टेंट कोच के रूप में प्रतिभाग करने वाली अंजलि सेन गौतम और क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने अभि की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed