फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्पीड स्केटिंग का विजेता रहा डीपीएस

स्पीड स्केटिंग का विजेता रहा डीपीएस

Sun, 16 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
स्पीड स्केटिंग का विजेता रहा डीपीएस
मुरादाबाद।
विज्ञापन

स्प्रिंगफील्ड्स कालेज में शनिवार को दो दिवसीय अंतर विद्यालयीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता के समापन पर दिल्ली पब्लिक स्कूल विजेता बना। प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि स्प्रिंगफील्ड्स एजूकेशनल सोसायटी की अध्यक्ष नीरू सरन ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में नितिन चतुर्वेदी, आर्यन राणा, आरिस अली व दिव्या त्यागी रहे। चार से छह वर्ष रोलर बालिका वर्ग में अग्रिमा तोमर प्रथम, दिवा द्वितीय और अनंदिता भारद्वाज तृतीय रहीं। छह से आठ वर्ष आयु वर्ग में जरनिगार को पहला, लावन्या को दूसरा और अनुष्का को तीसरा स्थान मिला। दस वर्ष आयु वर्ग में सिमोनी को प्रथम, यशी को द्वितीय और अलिशिया को तृतीय स्थान मिला। 12 वर्ष आयु वर्ग में निशु कश्यप पहले, उन्नति रस्तोगी दूसरे और नौशाद फातिमा तीसरे स्थान पर रहीं। 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर मान्या, द्वितीय अनिका, तृतीय आन्या रहीं। चार से छह वर्ष हाइपर बालिका वर्ग में निशिका राठी को पहला, रमला को दूसरा और लक्षिता को तीसरा स्थान मिला। आठ वर्ष आयु वर्ग में अनुष्का द्विवेदी पहले, गार्गी दूसरे और मायरा तीसरे नंबर पर रहीं। दस वर्ष आयु वर्ग में अनुष्का पहले, अक्षरा दूसरे और तरनी तीसरे स्थान पर रहीं। 12 वर्ष तक में रिद्धिमा प्रथम, दिया द्वितीय और कनक तृतीय रहीं। 14 वर्ष वर्ग में करिश्मा को पहला, बुशरा को दूसरा और परी को तीसरा स्थान मिला। 16 वर्ष तक में वानी प्रथम ओर शैव्या द्वितीय रहीं। 18 वर्ष में मान्या अग्रवाल पहले और मलिनी दूसरे नंबर पर रहीं। चार से छह वर्ष इनलाइन बालिका वर्ग में जीत आरोही को मिली। आठ वर्ष तक में मिष्ठी विजेता और अबीहा उप विजेता रहीं। दस वर्ष में सानवी, 12 वर्ष में अदिति को जीत मिली और मायशा दूसरे स्थान पर रहीं। 18 आयु वर्ष में वंशिका विजेता रहीं। 14 वर्ष इनलाइन बालक वर्ग में कार्तिक प्रथम, अभिषेक द्वितीय और कुनाल तृतीय रहे। 16 वर्ष में तनिष्क यादव प्रथम, गौरव शर्मा द्वितीय और अब्दुल तृतीय रहे। 14 वर्ष में साराशं पहले, सिद्धार्थ चौधरी दूसरे और अर्श मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। 18 वर्ष में यश ने जीत हासिल की, जबकि अनमोल राघव उपविजेता बने। ओवर ऑल चैंपियनशिप दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिली। दूसरे स्थान पर आर्यंस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और तीसरे पर स्प्रिंगफील्ड्स कालेज रहे। इस दौरान डॉ. पूनम मेहंदीरत्ता, धर्मेंद्र कौशिक, सिमोना, अर्जित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed