{"_id":"5c1172abbdec224176132085","slug":"171544647339-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीओपी समिट की तैयारियां देखने पहुंचे निदेशक उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीओपी समिट की तैयारियां देखने पहुंचे निदेशक उद्योग
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
15- 16 दिसंबर को होने जा रही ओडीओपी समिट की तैयारियां जोर - शोर से शुरू हो गई हैं। तैयारियां परखने के लिए प्रदेश के आयुक्त एवं निदेशक उद्योग रविंद्र नाइक बुधवार को मुरादाबाद पहुुंचे। सर्किट हाउस में उन्हाेंने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासन ने समिट के लिए फेस टू में मंच निर्माण आदि का काम शुरू कर दिया है। ओडीओपी समिट में मुख्यमंत्री के आने की भी चर्चाएं हैं लेकिन प्रशासन को अभी तक सिर्फ उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी का ही प्रोग्राम मिला है।
दो दिवसीय ओडीओपी समिट को लेकर प्रशासन अलर्ट है। दो दिन पहले मंडलायुक्त अनिल राजकुमार ने अधिकारियों की बैठक लेकर समिट की तैयारियों की समीक्षा की थी। बुधवार को सुबह से ही फेस टू में समिट के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। यहां बड़े मंच और पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शाम को निदेशक उद्योग रविंद्र नाइक पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में मंडलायुक्त अनिल राजकुमार, डीएम राकेश कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके समीक्षा की। निदेशक उद्योग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ओडीओपी समिट में लाभार्थियों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाए।