{"_id":"5c06e77fbdec2241417d2087","slug":"171543956351-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज आज से
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सोनकपुर स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज बुधवार से होगा। इसकी सभी तैयारियां मंगलवार को पूरी कर ली गईं। सुबह से ही टीमों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चार दिवसीय आयोजन से खिलाड़ियों में बॉक्सिंग के प्रति रुझान बढ़ेगा।
प्रतियोगिता में 15 मंडल की टीम प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए मंगलवार को दस मंडल की टीमों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी। अधिकारियों के अनुसार गोंडा, मिर्जापुर और चित्रकूट की टीम प्रतिभाग नहीं कर रही है। मैच का निर्णय करने के लिए बाहरी जनपदों से 12 रेफरी बुलाए गए हैं। क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि रिंग के अलावा दर्शकों के बैठने की व्यवस्था कर दी गई है। खिलाड़ियों के ठहरने का इंतजाम स्टेडियम के अलावा नेहरू युवा केंद्र में किया गया है। सभी टीम को अलग-अलग कमरों में ठहराया जाएगा। सर्दी से बचने के पर्याप्त इंतजाम किए गए है। मैचों की स्कोरिंग कंप्यूटर से की जाएगी। एक मैच में पांच जजों का पैनल रहेगा। वह कंप्यूटर पर ही परिणाम तैयार करेंगे, ताकि उसमें हेराफेरी न हो सके। अनिमेष सक्सेना का कहना है कि मुरादाबाद में 2014 में आखिरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई थी। उसके बाद खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ था।