{"_id":"5c06e777bdec2241ab3392a0","slug":"171543956343-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखित परीक्षा में पास मंडल के अभ्यर्थियों का आज से होगा मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिखित परीक्षा में पास मंडल के अभ्यर्थियों का आज से होगा मेडिकल
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड पुलिस व पीएसी में सिपाहियों की सीधी भर्ती-2018 की लिखित परीक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। इस परीक्षा में पास होेने वाले मंडल के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए पुलिस लाइन में तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
नोडल अधिकारी एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर से नौ दिसंबर तक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए मंडल के सभी जिलों से एक एक कमेटी बनी है। इस कमेटी में पुलिस, प्रशासनिक, चिकित्सा और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। अभ्यर्थियों की भीड़ न हो, इसके लिए तीन राउंड में कैंप पर अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए नौ दिसंबर का दिन निश्चित किया गया है। इसका परिणाम आनलाइन ही पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजा जाएगा।