फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को विफल बताया

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को विफल बताया

Thu, 05 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को विफल बताया
बिलारी। नगर में मुरादाबाद रोड स्थित एक फार्म हाउस पर बुधवार की दोपहर आयोजित बसपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को हर क्षेत्र में विफल बताया। सम्मेलन में बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

बिलारी के बसपा नेता अनिल चौधरी और अन्य बसपा संगठन पदाधिकारियों द्वारा आयोजित इस क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बुधवार की सुबह से ही कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए थे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन का बसपा नेताओं ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मुख्य वक्ता के रूप में शमशुद्दीन राइन ने बसपा की स्थापना से लेकर अब तक का इतिहास बताया। उन्होंने डा. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के मिशन को सराहा। सम्मेलन की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह और संचालन निर्मल सागर ने किया। सम्मेलन में मंचासीन जोन इंचार्ज डा. रणविजय सिंह, डा. पूजन प्रसाद, डा. यागेम्बर सिंह, दीपक कुमार, सुरेंद्र सागर, निर्मल सिंह सागर, गेंदनलाल पासी, पूर्व मंत्री हाजी अकबर हुसैन, पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां, वाजिद हुसैन अंसारी, अनिल चौधरी, मनवीर सिंह, फैसल रजा अंसारी, रनसिंह भारती, अवधेश यादव, सुनील आजाद, पंकज शर्मा, सुरेश चंद्र दिवाकर आदि मंचासीन रहे। सम्मेलन में ओमप्रकाश, पुष्पेंद्र मौर्य, फिरोज अली खां, हरपाल सिंह, भूरे सिंह, ओमवीर सिंह, महेंद्र प्रजापति, संजीव कुमार, केपी सिंह, चौधरी अरविंद सिंह, सोनू सिंह, डा. चरन सिंह, रामअवतार, मास्टर लटूरी सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपक कुमार आदि बसपा नेता भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed