{"_id":"5b33f5bc4f1c1b624d8b87ba","slug":"171530131900-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन से अलग हो गए मालगाड़ी के डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन से अलग हो गए मालगाड़ी के डिब्बे
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के शाहजहांपुर यार्ड में बुधवार सुबह कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी के डिब्बे इंजन से अलग हो गए। गनीमत रही कि कोई डिब्बा पटरी से नहीं उतरा। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन की रफ्तार कम की। इसके बाद दोबारा कपलिंग जोड़ने के बाद मालगाड़ी रवाना की गई।
बुधवार सुबह मालगाड़ी शाहजहांपुर यार्ड में खड़ी थी। छह बजकर पचास मिनट पर चालक ने सिग्नल मिलने के बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की। इसी दौरान इंजन और एक नंबर डिब्बे को जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई। जिससे डिब्बे इंजन से अलग हो गए। इंजन आगे निकल गया। गार्ड की सूचना पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन रोक दिया। इसके बाद इंजन को बैक किया गया। रेलवे कंट्रोल रूम में चालक ने इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोबारा कपलिंग जोड़कर मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। जिस वक्त मालगाड़ी के डिब्बे इंजन से अलग हुए थे। उस समय मालगाड़ी की रफ्तार काफी कम थी। गनीमत रही कि कोई डिब्बा पटरी से नहीं उतरा। वरना पड़ा हादसा हो सकता था। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि शाहजहांपुर में सुबह इंजन से डिब्बे अलग हो गए थे। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।