फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   17.50 lakh robbery in three houses in Moradabad and Amroha

मुरादाबाद और अमरोहा के तीन घरों में 17.50 लाख का डाका 

Fri, 14 Aug 2020 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा 
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Aug 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
17.50 lakh robbery in three houses in Moradabad and Amroha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मुरादाबाद की मुस्तकम नई बस्ती और अमरोहा के उझारी में तीन घरों में बुधवार रात नकाबपोश डकैतों के कहर बरपाया। मुरादाबाद में हथियारों से लैस डकैतों ने सराफ के घर से एक लाख दस हजार की नकदी समेत करीब साढ़े चार लाख का सामान बटोर लिया। 

विज्ञापन


पूरे परिवार को स्टोर में बंद कर फरार हो गए। उझारी में दोनों घरों में डेढ़ घंटे दहशत बरपाते हुए डकैत नकदी और जेवरात सहित करीब तेरह लाख का सामान लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


मुरादाबाद में नकाबपोश बदमाशों के निशाने पर रहा नई बस्ती स्थित सराफ भाई संजय वर्मा का आवास। डिलारी थानाक्षेत्र के काजीपुरा गांव के मूल निवासी संजय के मकान के पीछे से रात करीब डेढ़ बजे सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए डकैतों ने संजय के बेटे आर्यन पर लाठी डंडों से हमला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय पर तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी और एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों को पीटते हुए एक लाख दस हजार की नकदी और सोने चांदी के जेवर समेत करीब साढ़े चार लाख रुपये का सामान ले गए। भागते समय परिवार के सभी सदस्यों को स्टोर में बंद कर गए।

अमरोहा के उझारी में भी नकाबपोश डकैतों ने मजदूर लखपत सिंह पाल के घर में घुसने के लिए भी सीढ़ी का सहारा लिया। मजदूरी से जीवनयापन करने वाले लखपत के बेटे और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। दूसरे बेटे के हाथ-पैर बांध दिए। गोलियों से भूनने की धमकी देते हुए 40 हजार नकदी और लगभग एक लाख रुपये का सामान लूट ले गए। इसके बाद उझारी में ही डकैतों ने किसान शफीक अहमद सैफी के घर धावा बोल दिया। 


शफीक के तीनों बेटों और उनकी पत्नियों को शस्त्रों की नोक पर लेकर एक कमरे में बंद कर दिया। घर में मौजूद डेढ़ लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 12 लाख रुपये का सामान लूट लिया। बदमाशों ने महिलाओं के कानों के कुंडल भी निकलवा लिए। उझारी की वारदात में शामिल नकाबपोश डकैतों की संख्या दस से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed