फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कन्या भोज के संग माता के जयकारों से गूंजे दरबार

कन्या भोज के संग माता के जयकारों से गूंजे दरबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
कन्या भोज के संग माता के जयकारों से गूंजे दरबार
मुरादाबाद। चैत्र नवरात्र का समापन रविवार को मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ हुआ। कुछ जगहों पर शनिवार को भी नवमीं का त्योहार मनाया गया था, लेकिन रविवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। प्रमुख मंदिरों में रविवार को हवन-पूजन करने के बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद उन्हें उपहार दिए गए। वहीं श्रद्धालुओं ने भी नारियल की भेंट चढ़ाकर परिजनों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
विज्ञापन

काली माता मंदिर लाल बाग में महंत सज्जन गिरी ने शनिवार रात 12 बजे से रविवार तड़के चार बजे हवन किया। नारियल की भेंट चढ़ाई गई। सुबह में पूजन के बाद श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों और आस-पास के जिलों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। मां को लाल चुनरी चढ़ाई गई ओर नारियल की भेंट दी गई। शाम चार बजे माता की महाआरती के बाद भंडारा हुआ। पूड़ी, सब्जी और हलवा का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

श्री मनोकामना हनुमान मंदिर रेलवे लाइन को झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया था। मंदिर के आस-पास मां के शृंगार, नारियल और चुनरी के अलावा पूजा सामग्री की दुकानें लगी हुई थीं। मां के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु लाइनों में लग गए। मां की पूजा-अर्चना के संग जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद मंदिर में हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आहुतियां दीं। बाद में कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता मंदिर लाइनपार में रविवार को हवन-पूजन के साथ मां की आराधना की गई। महिला श्रद्धालुओं ने मां के सोलह शृंगार किए। इसके बाद नारियल की भेंट दी गईं। बाद में भंडारा किया गया, जिसमें हलवा, पूड़ी और चने का प्रसाद वितरित किया गया। शाम में महिलाओं ने कीर्तन कर मां की महिमा का गुणगान किया। श्री शिव दुर्गा मंदिर सराय कोठीवालान, श्री शिव हरि मंदिर रामगंगा विहार, श्री सत्य शिव मंदिर आवास-विकास आदि मंदिरों में माता रानी की आराधना की गई।


मेले में उठाया चाट-पकौड़ी का आनंद
लाल बाग में नवरात्र मेले का आयोजन किया गया। रविवार को श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ थी। माता के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। बच्चों ने झूला झूलकर मस्ती की। खिलौनों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही।


इन सामाजिक संगठनों ने भी मनाई श्रीराम नवमीं
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, श्री महाशक्ति मंदिर उत्थान समिति, जय दुर्गे महिला संकीर्तन मंडल, हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना, भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल आदि में भी हर्षोल्लास से श्री राम नवमीं का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed