फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सपा के खाते में सीट, कार्यकर्ताओं में जश्न

सपा के खाते में सीट, कार्यकर्ताओं में जश्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
सपा के खाते में सीट, कार्यकर्ताओं में जश्न
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सपा एवं बसपा गठबंधन में गुरुवार को सीटों का बंटवारा हो गया। मुरादाबाद सीट समाजवादी पार्टी की झोली में आने से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। सपा के संभावित प्रत्याशियों में भी टिकट की दावेदारी की दौड़ तेज कर दी है। मुरादाबाद से आधा दर्जन से अधिक दावेदार हैं।
मुरादाबाद लोकसभा सपा की मजबूत गढ़ है। कांग्रेस के बाद सर्वाधिक तीन बार सपा से ही सांसद निर्वाचित हुए हैं। बसपा से गठबंधन के बाद सपा की ताकत बढ़ी है। सीट बंटवारा नहीं होने से दोनों ही पार्टी के दावेदार अभी तक भीतरी तौर पर तैयारियों में जुटे थे। गुरुवार को सीट बंटवारे में मुरादाबाद लोकसभा सीट सपा की झोली में आ गई। सीटों की घोषणा होते ही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न जैसा माहौल हो गया। जिला एवं महानगर इकाइयां पहले से ही चुनावी होम वर्क पूरा कर चुकी हैं। इनमें विधानसभावार हिंदू एवं मुस्लिम वोटरों के अलावा जातिगत आंकड़ों से लेकर पिछले चुनावों का ब्यौरा एकत्र कर समीक्षा कर चुके हैं।
विज्ञापन

लोकसभा टिकट की दौड़ में सपा के आधा दर्जन नेता शामिल हैं। सीट बंटवारे की घोषणा होते ही दावेदारों ने अपने समीकरण बैठाने शुरू कर दिए हैं। सभी दावेदारों को पार्टी के किसी न किसी बड़े नेता का आशीर्वाद है। टिकट किसे मिलेगा और क्या मानक होंगे, इसका फैसला हाईकमान ही करेगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि टिकट किसी को मिले, सपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मुरादाबाद सपा का मजबूत गढ़ है। पार्टी की पूरी तैयारी है। पार्टी चुनाव मैदान में कूदने को आतुर है। बसपा के साथ मिलकर मजबूती से प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जाएगा और चुनाव जिताएंगे। - मन्नू कुरैशी, महानगर अध्यक्ष
- सपा के खाते में सीट आई है। अब प्रत्याशी घोषणा का इंतजार है। संगठन चुनाव तैयारी पूरी कर चुका है। 24 फरवरी को सेक्टर प्रभारियों और 26 फरवरी को बूथ और सेक्टर की संयुक्त बैठक है। इसमें चुनावी रणनीति तैयार होगी। - राजीव सिंघल, जिलाध्यक्ष

- बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का सीट बंटवारे का निणर्य स्वागत योग्य है। मुरादाबाद में बसपा का एक-एक कार्यकर्ता सपा के प्रत्याशी को इमानदारी से चुनाव लड़ाएंगे। - गुलाब सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed