{"_id":"5c6c714fbdec22736b5eac6a","slug":"161550610767-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं से बात करेंगे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं से बात करेंगे मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए मंडल मुख्यालय स्तर पर बड़ी एलईडी लगाई जाएंगी। मोदी कार्यकर्ताओं को संदेश देंगे और कार्यकर्ता भी उनसे सवाल कर सकते हैं। मंगलवार को मेरठ में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और यूपी के प्रभारी बनाए गए जेपी नड्डा ने पश्चिमी यूपी के सभी अहम पार्टी ओहदेदारों के साथ बैठक करके चुनावी मैनेजमेंट के टिप्स दिए हैं। पार्टी चुनावी समर में तकनीकि का पूरा इस्तेमाल करेगी।
पश्चिमी यूपी के सभी भाजपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, लोकसभा और विधानसभा सीटों के संयोजक व प्रभारी मेरठ बुलाए गए थे। यहां नड्डा और बंसल ने जिलाध्यक्षों को चुनावी मैनेजमेंट के टिप्स देने के साथ ही चुनावों में तकनीकि के अधिक से अधिक इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं। आईटी सेल के जरिए डाटा जुटाने और उसका सही ढंग से इस्तेमाल करने के तरीके बताए गए हैं। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कार्यकर्ताओं से सीधी बात करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी तरह इलेक्शन मोड में आने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यकर्ताआें को हरेक बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया गया है।