{"_id":"5c69c612bdec224bbb20a53f","slug":"161550435858-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर जगह-जगह फूंके पाकिस्तान के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर जगह-जगह फूंके पाकिस्तान के पुतले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पुलवामा में आतंकी हमले के खिलाफ शहरवासियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति और पीड़ित परिवारों को दुख सहने के लिए रविवार को भी शहर में जगह-जगह प्रार्थना सभा हुईं। साथ ही पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
बुद्धि विहार सेक्टर दो की महिलाओं और बच्चों ने कैंडल मार्च निकला। हाथों में पाकिस्तान विरोधी नारे लिखी तख्ती लिए महिलाएं और बच्चे बुद्धि विहार सेक्टर सात सी और आठ सी होते हुए गोल चक्कर पर पहुंचे। वहां शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। इस दौरान ममता दक्ष, लता शर्मा, रत्ना श्रीवास्तव, बबिता भारद्वाज, बबिता सिंह, गीतांजलि पांडेय, मीनाक्षी गौड़ आदि मौजूद रहीं।
अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा पाकिस्तान की शव यात्रा काशीराम नगर गेट से प्रकाश नगर चौराहे तक निकाली गई।
मुरादाबाद होलसेल कपड़ा कमेटी, कसरत जिम पदाधिकारी, फ्रूट एसोसिएशन नवीन मंडी समिति, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा समिति, इंटरनेशनल हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड, जल कल कर्मचारी यूनियन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, भारतीय रेल दलित मजदूर एसोसिएशन मुरादाबाद मंडल, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत, उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, शिव सेना, लोक जनशक्ति पार्टी, नागरिक जन कल्याण समिति, शिव सेना, फिलिप्स मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च, नेशनल एकेडमी ऑफ एक्टिंग थियेटर एंड आर्ट्स, स्वदेशी जागरण मंच, कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय सेक्युलर युवा वाहिनी, हेल्पिंग हैंड्स, नागरिक एकता समिति, जिला आर्य समाज, कमलेश्वर भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव समिति, उद्योग व्यापार मंडल, गजल अकादमी, सेवा निवृत्त अभियंता कल्याण समिति, भ्रष्टाचार निरोधक इकाई, आल इंडिया प्रियंका-राहुल गांधी फोरम।