{"_id":"5c23e6f7bdec2256e741ba07","slug":"161545856759-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नापजोख में फेल हो गए 75 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नापजोख में फेल हो गए 75 अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी आर्म्ड कांस्टेबुलरी भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की नापजोख और प्रमाण पत्रों की जांच की गई।
पुलिस लाइन के मैदान में मुरादाबाद मंडल के सभी पांच जनपदों के लिए पांच बूथ बनाए गए थे। जिस पर अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुधवार को 677 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें केवल 437 अभ्यर्थी आए थे। सभी के प्रमाण पत्र सही पाए गए। 240 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। नापजोख में 362 अभ्यर्थी पास हुए हैं। जबकि 75 अभ्यर्थी फेल हो गए। इससे पाहले एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने भर्ती प्रक्रिया का जायजा लिया। नोडल अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर और रामपुर के अभ्यर्थी नापजोख और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाए गए थे।