{"_id":"5c0ecd9abdec22416210918e","slug":"161544474010-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को मुरादाबाद पहुंची रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को मुरादाबाद पहुंची रथ यात्रा
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही चेतना रथ यात्रा सोमवार को मुरादाबाद पहुंची। यात्रा का शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। सिविल लाइन आंबेडकर पार्क में शिक्षकों ने हुंकार भरी और पुरानी पेंशन बहाली के लिए आरपार की लड़ाई का एलान किया।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की पहल पर संयुक्त संघर्ष समिति बनी है। समिति प्रदेश भर में जागरूकता के लिए चेतना रथ यात्रा निकाल रही है। सोमवार को यात्रा कई जिलों से होकर मुरादाबाद पहुंची। आंबेडकर पार्क में यात्रा को जोरदार स्वागत किया। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। अपने अधिकार के लिए कर्मचारी एवं शिक्षक समिति के बैनर तले एकजुट होकर प्रदेश भर में आयोजित यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि धरना एवं प्रदर्शन के साथ वार्ताओं से सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा है। समिति अब चेतना रथ यात्रा निकाल रही है। रविंद्र पाल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के लिए प्रदेश भर के कर्मचारी एवं शिक्षक एकजुट होकर एक मंच पर आ गए हैं। समिति अध्यक्ष एसपी तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक मुहिम जारी रहेगी। शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक, चंद्र वीर सिंह, ओमवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, आदर्श त्यागी समेत कई लोग मौजूद रहे।