{"_id":"5b64bd6f4f1c1bac7d8b6396","slug":"161533328751-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरमू के मंडल मंत्री पदावनत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरमू के मंडल मंत्री पदावनत
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह को पदावनत कर दिया गया। उनके खिलाफ रेलवे की धनराशि खजाने में जमा न करने के मामले में विजिलेंस ने जांच की थी। जांच में दोषी पाए जाने के बाद रेलवे की ओर से कार्रवाई की गई। शलभ सिंह को डिप्टी सीआईटी से सीनियर टीटीई के पद पर भेज दिया गया।
उरमू(उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन) के मंडल मंत्री व पूर्व मंडल अध्यक्ष शलभ सिंह के खिलाफ रेलवे विजिलेंस में शिकायत की गई थी। उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने चेकिंग में वसूली की गई धनराशि और ईएफटी बुक खजाने में जमा नहीं की है। विजिलेंस ने इस मामले की जांच की। जांच में शलभ सिंह दोषी पाए गए। विजिलेंस ने डीआरएम को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी। इस मामले में सीनियर डीसीएम ने दंड आत्मक कार्रवाई की। मंडल मंत्री को पदावनत कार्रवाई करते हुए डिप्टी टीआईसी से सीनियर टीटीई बना दिया गया। शलभ सिंह को 4200 पे ग्रेड से 2800 पे ग्रेड में भेज दिए गए हैं। इस मामले में शलभ सिंह का कहना है कि ईएफटी कहीं गुम हो गई थी। इस मामले में एक वर्ष के लिए वेतन वृद्घि रोकी गई है। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की गई है।