{"_id":"5b563dad4f1c1bbd298b5a8d","slug":"161532378541-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांठ में वाहन की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांठ में वाहन की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कांठ में वाहन की टक्कर से मेवावनवादा के पास रेलवे फाटक टूट गया, जिसकी वजह से रेल का संचालन प्रभावित हुआ। उधर से गुजरने वाली रेलगाड़ियों को रोक दिया गया, दो घंटे की मशक्कत के बाद फाटक को सही कराया गया, जिसके बाद रेलवे लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
सोमवार सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर मेवानवादा स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम में सूचना देकर अवगत कराया था कि फाटक संख्या जी439/सी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिस वजह से फाटक क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से अप और डाउन दोनों रेलवे लाइनाें पर सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन का संचालन रोक दिया गया था। इस दौरान उधर से गुजरने वाली ट्रेनों को देरी का सामना करना पड़ा।