फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शिविर में उमड़ी भीड़, मात्र 212 लोगों को लगे टीके

शिविर में उमड़ी भीड़, मात्र 212 लोगों को लगे टीके

Sat, 07 Jul 2018 03:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
शिविर में उमड़ी भीड़, मात्र 212 लोगों को लगे टीके
मुरादाबाद। हज यात्रियों का टीकाकरण अभियान अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया है। जामिया नइमिया मदरसे में शुक्रवार को लगे शिविर में सैकड़ों लोगों को निराश लौटना पड़ा। टीकाकरण के लिए सुबह सात बजे से जिले भर से लोग पहुंचने शुरू हो गए, लेकिन डाक्टर साढ़े ग्यारह बजे के बाद पहुंचे। इसमें भी महिला डाक्टर नहीं होने से लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। अभियान में मात्र 212 लोगों को टीके लग पाए।
विज्ञापन

हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए मुरादाबाद जिले में 12 केंद्र बने हैं। टीकाकरण अभियान देरी से शुरू होने से अव्यवस्थाओं का शिकार हो गया। टीके में वैक्सीन की कमी होने से अधिकतर यात्रियों को शिविरों से निराश लौटना पड़ा है। शुक्रवार को जामिया नइमिया मदरसे में टीकाकरण का 11वां शिविर लगाया गया। इसमें कुंदरकी समेत दूर दराज के ब्लाकों से लोग टीके लगवाने पहुंचे। सुबह से मदरसे में काफी भीड़ लगनी शुरू हो गई। डाक्टरों के समय पर नहीं पहुंचने पर मदरसा प्रशासन ने सीएमओ से शिकायत की। इसके बाद ही साढ़े ग्यारह बजे डाक्टर पहुंचे। इसमें भी महिला डाक्टर नहीं होने से लोगों ने नाराजगी जताई। शाम तक टीकाकरण हुआ। 212 लोगों को मैनिंजाइटिस के टीके लगाए गए, जबकि इन्फ्लुएंजा का टीका नहीं लगा। 14 जुलाई से हज यात्रा शुरू हो रही है। शनिवार को कांठ क्षेत्र में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन



- टीका लगवाने के लिए सुबह पहुंच गए। डाक्टरों के समय पर नहीं आने से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। - अजगर अली, भोजपुर
- डाक्टरों के देरी से पहुंचने से कई लोग जुमे की नमाज में शामिल नहीं हो सके। जबकि कई लोग निराश होकर लौट गए। - अकबर अली भोजपुर
- डाक्टरों के पैनल में महिला डाक्टर की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए थी। महिला डाक्टर नहीं होने से महिलाओं को काफी परेशानी हुई। - रफीक, ताहरपुर
- टीके नहीं लगने से लोग परेशान हैं। जो लोग छूट गए हैं उनके लिए विशेष कैंप लगाया जाए। - अब्दुल सलाम, भगतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed