फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दोहरा हत्याकांड ---

दोहरा हत्याकांड ---

Mon, 16 Apr 2018 09:08 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
दोहरा हत्याकांड ---
अन्य केंद्र ---- बुलंदशहर के ध्यानार्थ ---
विज्ञापन


हेडिंग
भाइयों को फंसाने की साजिश में की थी बेटे और भतीजे की हत्या
सब हेड
परिवार की तीन बीघा जमीन हड़पने की बनाई थी योजना
सब हेड
बेटा मरा तो साक्ष्य मिटाने के साढ़ू के बेटे को भी मार डाला
पुलिस का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
बबराला/रजपुरा (संभल)। जमीन हड़पने के इरादे से सगे भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की योजना में गांव भीकमपुर जैनी का मुकेश खुद ही फंस गया। मुकेश ने भाइयों के खिलाफ हमले का फर्जी केस बनाने के लिए अपने बेटे पर गोली चलाई थी। गोली बेटे के सीने में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे की जान लेने के बाद मुकेश ने वहां मौजूद साढ़ू के बेटे की भी हत्या कर दी। आठ महीने बाद पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है। घटना के बाद मुकेश ने अपने तीन भाइयों के खिलाफ दोहरे हत्याकांड की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, जिस पर तीनों भाई सवा महीने तक जेल में भी रहे।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जैनी में 13 जुलाई 2017 को अनूपशहर मार्ग से सटे गन्ने के एक खेत में नीरज (8 वर्ष) और रूप बसंत (11 वर्ष) की गोली मारकर हत्या की गई थी। नीरज बुलंदशहर जिले के गांव लहरारतू निवासी अजयपाल का बेटा था। रूप बसंत के पिता मुकेश यादव ने पुलिस को बताया था कि वह अपने बेटे रूप बसंत व साढ़ू के बेटे (भतीजा) नीरज कुमार को साथ अनूपशहर से सामान लेकर बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में सगे भाई देवपाल, नेत्रपाल व चेचेरे भाई आबोध ने रास्ते में उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें वह तो किसी तरह बच गया लेकिन दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामला दोहरे हत्याकांड का था। इसलिए पुलिस ने आनन-फानन में 15 जुलाई को नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। करीब सवा महीने बाद आरोपियों को जमानत मिली। जांच अधिकारी जागेश्वर दयाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जांच को जारी रखा तो पता लगा कि दोनों बच्चों की हत्या मुकेश ने ही की है। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली और घटना के दिन की उसकी गतिविधियों को लेकर साक्ष्य जुटाए तो मुकेश ही आरोपी निकला। पुलिस ने जब उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो वह भाग गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मुकेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पिछले आठ माह से फरार चल रहे मुकेश यादव को रविवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। जिससे एक देशी तमंचा पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मुकेश से जब पुलिस के सामने हत्याकांड के बारे में जानकारी मांगी गई तो उसने कुछ भी बोलने से परहेज किया। पुलिस ने उसका चालान किया है। पुलिस के मुताबिक परिवार की तीन बीघा जमीन हड़पने की नीयत से पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


बॉक्स
जमीन हड़पना था इरादा : पुलिस
रजपुरा। रजपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकेश यादव ने जमीन हड़पने के लिए भाइयों पर झूठा मुकदमा लिखवाने के लिए पूरी घटना की योजना बनाई थी। साजिश के तहत दोनों बच्चों को गांव से खेत पर ले गया। जहां उसने झूठा केस बनाने के लिए अपने बेटे के कंधे में गोली मारनी चाही लेकिन तमंचे की दिशा बदली और गोली रूप बसंत के गर्दन में जा घुसी, जिससे रूप बसंत की मौके पर मौत हो गई। वहां उपस्थित उसके साढ़ू के बेटे नीरज की चीख निकल गई। अपने बेटे की मौत के बाद मुकेश होश गवां बैठा और घटना को छुपाने के लिए साढ़ू के बेटे नीरज को भी मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार
संभल। एसआई राजेश बैंसला के नेतृत्व में एसआई रामपाल सिंह, कांस्टेबिल जयवीर सिंह, अबरार, विकास कुमार, सलीम अहमद ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन सभी के लिए 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

बॉक्स
पिता बोले जमीन हड़पने के लिए मेरी भी हत्या करना चाहता मुकेश
रजपुरा/बबराला। दो बच्चों के हत्यारोपी मुकेश यादव के पिता होरीलाल ने बताया कि घटना के कुछ दिन पहले से ही वह पिता पर जमीन का बैनामा कराने का दबाव बना रहा था और छोटे दोनों भाइयों की जमीन भी अपने नाम कराना चाहता था। मुकेश ने पिता को धमकी देते हुए कहा था कि दोनों भाइयों को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दूंगा और पिता को मारकर जमीन पर कब्जा जमा लूंगा। पिता होरीलाल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी मुकेश ने भाइयों पर अपने बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था जिसे पुलिस ने खत्म कर दिया था। तब से वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए तैयारी कर रहा था।


बॉक्स
नीरज की मां बोली हत्यारे को मिले कड़ी सजा
रजपुरा/बबराला। नीरज की हत्या से दुखी उसकी मां सूरजवती ने कहा कि उसके बेटे को रूप बसंत से बड़ा भाई धर्मेद्र गांव से बुलाकर लाया था। उसे नहीं पता नहीं था कि उसके बेटे की हत्या हो जाएगी। थाने में बैठी सूरजवती फूटफूट कर विलाप करती हुई आरोपी बहनोई को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कह रही थी। नीरज के पिता अजयपाल ने बताया कि मुकेश को फांसी की सजा मिले इसके लिए हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed