फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   157 olders and paitents take corona vaccine

बिना बुलाए कोरोना से बचाव को 157 बुजुर्ग-बीमार आगे आए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
157 olders and paitents take corona vaccine
टीएमयू में टीका लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में आमजन में उत्साह देखने को मिला। कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को बिना बुलाए बुजुर्ग और बीमार आगे आए। तीन केंद्रों पर 157 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इसमें दो निजी अस्पतालों में 250 रुपये अदा कर टीका लगवाने वाले 87 लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण करने के बाद सोमवार को अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी गई। इस चरण में 59 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग और 45 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों को शामिल किया गया। इनके लिए जिला अस्पताल, टीएमयू और गैलेक्सी हॉस्पिटल में टीकाकरण के तीन सत्र आयोजित किए गए। जहां टीकाकरण के लिए बीमार और बुजुर्ग उत्साहित दिखे। जिला अस्पताल में 70 बुजुर्ग और बीमार टीका लगवाने पहुंचे। इन्हें मुफ्त में वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वहीं गैलेक्सी हॉस्पिटल में 57 और टीएमयू में 30 लोगों ने 250 रुपये शुल्क देकर कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि आमजन के लिए हुए टीकाकरण का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं था। तीन केंद्रों पर तीन सत्रों में 157 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन

टीके लिए पोर्टल ने कराया इंतजार
मुरादाबाद। केंद्रों पर टीका लगवाने पहुंचे बुजुर्गों और बीमारों को पोर्टल की सुस्त रफ्तार ने इंतजार कराया। केंद्रों पर पहुंचे लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद इन्हें टीकाकरण कक्ष में भेज दिया गया। जहां उनके पंजीकरण का सत्यापन किया गया। लेकिन पोर्टल की स्पीड धीमी रही। इसके चलते लोगों को टीका लगवाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अधिकारी, निजी डाक्टर की संख्या रही अधिक
मुरादाबाद। आमजन के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या अधिक रही। इसकेअलावा निजी चिकित्सक भी टीका कराने पहुंचे, जिनका किसी कारणवश पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed