{"_id":"5d0fdf918ebc3e58f66c0c9b","slug":"15613213449-moradabad-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध असम एक्सप्रेस के पंखे में शार्ट सर्किट के बाद चेन पुलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध असम एक्सप्रेस के पंखे में शार्ट सर्किट के बाद चेन पुलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लालगढ़ से डिब्रूगढ़ स्टेशनों के बीच चलने वाली 15910 अवध असम ट्रेन की जरनल बोगी में लगे पंखे के बाक्स में शार्ट सर्किट होने के बाद धुआं उठने लगा। अनहोनी की आशंका में यात्री दहशत में आ गए। मिलक और बरेली जंक्शन पर इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारियों ने काफी छानबीन की। इलेक्ट्रिक सप्लाई अधिक होने से शार्ट सर्किट होना बताया गया। यात्रियों ने घटना पर रेल मंत्री को ट्वीट किए।
रविवार दोपहर अवध असम एक्सप्रेस नियत समय से देरी से चल रही थी। सवा बारह बजे मुरादाबाद स्टेशन से रवाना हुई थी। स्टाफ के मुताबिक मिलक स्टेशन पहुंचने से पहले एक बोगी में लगे पंखे में शार्ट सर्किट होने की वजह से धुआं निकलने लगा। यात्रियों में अनहोनी की आशंका में हड़कंप मचा। उस हिस्से को खाली कर दिया गया। यात्रियों ने चेन पुलिंग की। ट्रेन के साथ चलने वाले स्टाफ ने पंखे के बाक्स की छानबीन करने के बाद गाड़ी को आगे रवाना करने के लिए कहा। दोपहर करीब एक बजे मिलक पर इलेक्ट्रिक स्टाफ ने पंखे के बाक्स को दोबारा से जांचा। बरेली के इलेक्ट्रिक स्टाफ को मैसेज दिया गया कि वहां पर इसकी जांच कराई जाए। दोपहर करीब 1.58 बजे बरेली जंक्शन पर भी पंखे में इलेक्ट्रिक सप्लाई ज्यादा होने की वजह से धुआं निकलने की बात कही गई।
ट्रेन छोड़ बस से गए कुछ यात्री
बरेली में इलेक्ट्रिक दिक्कत को ठीक करने का आश्वासन यात्रियों को दिया गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक शाहजहांपुर और हरदोई के कई यात्रियों ने आगे की यात्रा ट्रेन से नहीं की। उन्होंने बरेली स्टेशन पर उतरकर बस के जरिये आगे की यात्रा की।