फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शिक्षक चयन के लिए परीक्षा कल, तैयारियां पूरी

शिक्षक चयन के लिए परीक्षा कल, तैयारियां पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक चयन के लिए परीक्षा कल, तैयारियां पूरी
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए शिक्षक चयन परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा 24 जून को चित्रगुप्त इंटर कालेज में होगी। 110 स्कूलों के लिए 1024 शिक्षक परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में 110 अंग्रेजी माध्यम के लिए स्कूल चयनित हुए हैं। इनमें 10 उच्च प्राथमिक और 100 प्राथमिक स्कूल हैं। चयनित स्कूलों में करीब 550 शिक्षकों की तैनाती होनी है। विभाग ने परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। 1024 शिक्षकों ने अंग्रेजी स्कूलों के लिए आवेदन किए हैं। शिक्षक चयन के लिए 24 जून को चित्रगुप्त इंटर कालेज में दोपहर ढाई बजे से अपराह्न चार बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा सीसी टीवी की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

बीएसए ने शनिवार को 36 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी जारी कर दी है। कुंदरकी के खंड शिक्षा अधिकारी को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अन्य ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी से समन्वय कर परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर सुरक्षित रखने की व्यवस्था करेंगे। लिखित परीक्षा के बाद मौखिक परीक्षा होगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर चयनित शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। आरटीई मानक से छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed