{"_id":"5d0e95b48ebc3e470d4f1193","slug":"15612369001925-25-moradabad-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पालीथिन के इस्तेमाल पर 25-25 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पालीथिन के इस्तेमाल पर 25-25 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। असालतपुरा और बुद्ध बाजार के व्यापारियों के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद होने के बाद 25-25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। दोनों प्रतिष्ठानों से 70 किलो से अधिक पॉलिथीन को जब्त किया गया।
टैक्स विभाग के कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह की अगुवाई में टीम ने असालतपुरा में बकरी का हाता के सामने मो. आरिफ की दुकान पर छापामारी की गई। यहां 50 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित पालीथिन बरामद की गई। मौके पर ही 25 हजार की रसीद काटकर जुर्माना वसूला गया। इसके बाद टीम बुद्ध बाजार पहुंची। यहां शंकर दूध भंडार पर खुले काउंटर में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। 10 किलो पॉलिथीन को जब्त करने के बाद दुकान के मालिक विनय गुप्ता पर भी 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। राजवीर के मुताबिक दोनों ही व्यापारियों को पहले ही हिदायत दी जा चुकी थी। इसके बावजूद दोनों जगह प्रतिबंधित पालीथिन का इस्तेमाल होते हुए मिलने पर कार्रवाई की गई।
नगर आयुक्त संजय चौहान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश हैं कि प्रतिबंधित पालीथिन का इस्तेमाल नहीं होना है। इसका भंडार भी प्रतिबंधित है। प्रतिष्ठान सील करने के निर्देश जारी किए गए है।