{"_id":"5d0d41488ebc3e7a1b4b6ef6","slug":"156114975313-moradabad-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरोगी काया को हजारों लोगों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरोगी काया को हजारों लोगों ने किया योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुरादाबाद में सोनकपुर और रेलवे स्टेडियम समेत कई जगहों पर योग किया गया। सोनकपुर स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से योग का मुख्य कार्यक्रम किया गया। इसमें पंचायती राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भूपेंद्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। सामूहिक योगाभ्यास में बच्चों से लेकर महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
सोनकपुर स्टेडियम में वेलनेस सेंटर के मुख्य प्रशिक्षण गौरव त्यागी ने सुबह सात बजे से योगाभ्यास शुरू कराया। ताड़ासन, वृक्षासान, त्रिकोणासन, वक्रासन, भद्रासन समेत योग की कई आसान कराए। रितु नारंग ने निरोगी काया के लिए योग की बारीकियों बताई। करीब पौने घंटे तक हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया।
पंचायत राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में योग युगों से तन, मन और आत्मा को साधकर स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग दिखा रहा है। प्रतिदिन योग करके हम बहुत सी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। भारत ने अब पूरे विश्व को निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित किया है। कार्यक्रम समापन से पहले राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, कमिश्नर यशवंत राव और जिलाधिकारी राकेश कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर लोगों को योग को अपने जीवन में उतारकर निरोगी होने का संकल्प दिलाया। इस दौरान सीडीओ मृदुल चौधरी, एडीएम प्रीति जायसवाल, सीएमओ डा. विनीता अग्निहोत्री, एसीएमओ डा. जीएस मर्तोलिया, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। संचालन संजीव आकांक्षी ने किया।