फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नहाते समय हौदिया में उतरा करंट, चार मासूमों की मौत

नहाते समय हौदिया में उतरा करंट, चार मासूमों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
नहाते समय हौदिया में उतरा करंट, चार मासूमों की मौत
संभल। गर्मी मिटाने के लिए गांव के निजी नलकूप की हौदिया में नहा रहे चार मासूम बच्चे अचानक करंट की चपेट में आए और कुछ ही देर में मौत का शिकार हो गए। यह दर्दनाक हादसा संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव पैंतिया में हुआ है।
विज्ञापन

जिन चार बच्चों की मौत हुई, उनमें दो सगे भाई हैं। सभी बच्चे शुक्रवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे अपने घर से खेलने के लिए निकले थे। खेलते-खेलते किसी समय नलकूप की हौदिया में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय अचानक करंट आ जाने से हादसा हुआ लेकिन परिजनों को इस हादसे का पता तब चला जब शाम साढ़े चार बजे गांव के ही कुछ और बच्चे नहाने के लिए नलकूप पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन बच्चों ने देखा कि चारों मासूम नलकूप की हौदिया में पड़े हैं। कोई तैर नहीं रहा है। बच्चों ने तत्काल दौड़कर अपने परिजनों को बताया। उनके परिजनों ने बच्चों के घरवालों को खबर दी। तब तमाम ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। बच्चों को नलकूप की हौदिया में भरे पानी से आनन-फानन में बाहर निकाला गया। इस हादसे में शिवम (10) पुत्र सर्वेश सैनी, विष्णु (6) पुत्र सर्वेश सैनी, धर्मवीर उर्फ गणेश (11) पुत्र यादराम सैनी, गणेश (11) पुत्र संजय सैनी की मौत हुई है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके हिसाब से नलकूप के निकट ही बिजली लाइन के खंभों पर ट्रांसफार्मर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में अचानक फाल्ट हुआ और इसके बाद करंट खंभे में आया और गीली मिट्टी से होते हुए पानी तक पहुंच गया। नहा रहे बच्चे करंट की चपेट में आए और नलकूप की हौदिया में ही दम तोड़ दिया। परिजनों को काफी देर बाद पता लगा।

दूसरी ओर विद्युत वितरण खंड संभल के अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर में कोई फाल्ट नहीं हुआ। निजी नलकूप की अपनी लाइन में फाल्ट होने की जानकारी उन्हें मिली है, हकीकत क्या है इसकी जानकारी लेने के लिए वह मौके पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed