फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तापमान के कहर से असहाय जनमानस, धधकीं रातें

तापमान के कहर से असहाय जनमानस, धधकीं रातें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
तापमान के कहर से असहाय जनमानस, धधकीं रातें
मुरादाबाद। जेठ की गर्मी अपने पूरे सवाब पर है। तापमान इन दिनों कहर बनकर टूट रहा है। दिन हो या रात जनमानस को सुकून नहीं मिल रहा है। इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी व्याकुल हो रहे हैं। हालात यह हैं कि छाया में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। कूलर-एसी की हवाएं भी ठंडी नहीं रह गई हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार से मौसम में बदलाव के अनुमान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जेठ की दोपहरी ही नहीं, रातें भी धधक रही हैं। अधिकतम तापमान 41 पार जा रहा है तो न्यूनतम तापमान 29 तक पहुंच गया है। 14 घंटे का दिन और दस घंटे की रात रह गई है। शाम को भले ही सूरज छिप जा रहा है, लेकिन गर्मी की बेचैनी कम नहीं हो रही है। आवश्यक काम न होने पर लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सुबह दस बजे के बाद से ही वह घरों में छुप जाते हैं। दिन भर कालोनियों में सन्नाटा पसर रहा है तो दोपहर में सड़कों पर भी राहगीरों की आवाजाही में कम हो गई है। पशु-पक्षी भी गर्मी से निजात पाने को छाया ढूंढ रहे हैं। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सुबह के समय आर्द्रता 49 फीसदी थी, जो शाम को 29 फीसदी दर्ज की गई। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह ने बताया कि शनिवार को भी इस तरह का मौसम रहेगा। 16 से 18 में बदलाव की संभावना है। बादल बनने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। आंधी भी आ सकती है। मानसून से पहले दस से 15 मिली मीटर बारिश होने का अनुमान है। हवा में नमी की वजह से उमस हो रही है। तापमान और आर्द्रता अधिक होने की वजह से उमस बढ़ रही है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed