फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मेरठ में मिला स्वाइन फ्लू रोगी, मुरादाबाद में अलर्ट

मेरठ में मिला स्वाइन फ्लू रोगी, मुरादाबाद में अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में मिला स्वाइन फ्लू रोगी, मुरादाबाद में अलर्ट
मुरादाबाद। मेरठ में मां-बेटे में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने से सीएमओ ने मुरादाबाद जिले में अलर्ट घोषित कर दिया है। 45 डिग्री तापमान तक आफ सीजन में स्वाइन फ्लू रोगी मिलना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। सामान्यत:30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर स्वाइन फ्लू का बैक्टीरिया कमजोर पड़ जाता है। रोगी मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट कर दिया है तथा एहतियात बरतने के निर्देश दिए है। ठंडे स्थानों पर जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मेरठ की जागृति विहार कालोनी निवासी 52 वर्षीय महिला व उसके 24 वर्षीय बेटे के बीमार होने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां जांच के बाद मां-बेटे को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। आफ सीजन में स्वाइन रोगी मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की रिपोर्ट शासन को भिजवाई, तो शासन ने भी मेरठ व मुरादाबाद मंडल के जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया। साथ ही चिकित्सकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। अस्पताल आने वाले मरीजों पर नजर रखे। संदेश या लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराए और उन्हें उपचारित कराए। मुरादाबाद में अलर्ट से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ ने शासनादेश से सभी को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन



नवंबर से मार्च तक स्वाइन फ्लू का रहता है सीजन
चिकित्सकों के मुताबिक स्वाइन फ्लू का वायरस इंफ्लूएंजा एचवनएनवन कम तापमान में अधिक संक्रिय रहता है। सामान्यत: स्वाइन फ्लू के फैलने का समय नवंबर माह से मार्च माह तक माना जाता है। यानि मौसम का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने पर स्वाइन फ्लू का बैक्टीरिया कमजोर पड़ने लगता है। जून माह में 45 डिग्री तापमान तक स्वाइन रोगी मिलना आश्चर्य की बात है। चिकित्सकों की मानें, तो स्वाइन फ्लू का बैक्टीरिया ठंडे क्षेत्रों से किसी रोगी के माध्यम से आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावधानी बरतें चिकित्सक
मेरठ में स्वाइन रोगी मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। चिकित्सक सावधानी बरतें। मुंह पर मास्क लगाकर काम करे। साथ ही रोगी में लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराए और उपचारित करे।


ये सीजन स्वाइन फ्लू का नहीं है। कही बाहर से वायरस आया होगा। फिर भी एहतियात के तौर पर सभी चिकित्सकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए है। ताकि किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न न हो।
डॉ. विनीता अग्निहोत्री, सीएमओ मुरादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed