फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दिन भर बिजली कटौती ने रुलाया, रात को फाल्ट से अंधेरा

दिन भर बिजली कटौती ने रुलाया, रात को फाल्ट से अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
दिन भर बिजली कटौती ने रुलाया, रात को फाल्ट से अंधेरा
मुरादाबाद। चौबीस घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो गायत्री नगर के लोगों का सब्र जवाब दे गया। दर्जनों लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और उन्होंने लाइन पर मंडी समिति रोड पर जाम लग गया। लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

महानगर में करोड़ों की लागत से बिछाई जा रही एबीसी लाइन हल्का सा लोड भी नहीं झेल पा रही है। कर्मचारी लाइन बिछाकर आपूर्ति शुरू करते हैं तो फाल्ट हो जाता है। कांशीराम नगर, खुशहालपुर और कांशीराम नगर और लाइन पार के गायत्री नगर लाइन पार में एबीसी लाइन बिछाई गई थी। जहां लाइन बिछाते ही फाल्ट हो गया। लाइन पार गायत्री नगर में एक सप्ताह पहले लाइन बिछाई गई थी। लेकिन लाइन अधिक लोड नहीं झेल पा रही है। शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक एबीसी लाइन बिछाने का कार्य किया गया। दिन भर पूरी कालोनी के बिना बिजली के रहना पड़ा। शाम छह बजे लाइन बिछाने के बाद सप्लाई चालू की गई तो तुरंत फाल्ट हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। लोगों मेें बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जो कर्मचारी लाइन ठीक करने पहुंचे थे। वो भी अपनी जान बचाकर भाग गए। लोगों ने मंडी समिति रोडपर कैल्टन स्कूल के सामने जाम लगा दिया। घंटों तक लोग हंगामा करते रहे। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ललित कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से छह बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद थी। शाम को जैसे ही आपूर्ति शुरू की गई। लोगों ने अधिक लोड डाल लिया। जिससे फाल्ट हो गया। फाल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असालतपुरा को आज नौ घंटे बिजली नहीं मिलेगी
मुरादाबाद। टैक्सी स्टैंड बिजली घर के जेई शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि शनिवार को असालतपुरा में एबीसी लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। जिस कारण सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक असालतपुरा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed