{"_id":"5d04042c8ebc3e74ff41e288","slug":"156054428915-moradabad-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली फेयर को मिला अग्रणी शो का तमगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली फेयर को मिला अग्रणी शो का तमगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। भारतीय प्रदर्शनी उद्योग संघ ने इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर को देश का अग्रणी व्यापारिक मेला घोषित किया है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 13 से 15 जून के बीच आयोजित आईईआईए की सेमिनार में इसकी घोषण की गई।
एक्सपो मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने ईपीसीएच की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। पुरस्कार लेने के बाद राकेश कुमार ने बताया कि 1986 में स्थापना के बाद से ही ईपीसीएच देश के अलग - अलग हिस्सों में 70 लाख से अधिक दस्तकारों व हस्तशिल्पियों के द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों के प्रमाणिक स्रोत के रूप में विदेशों में भारत की छवि निर्माण में महती भूमिका निभा रहा है। ईपीसीएच निदेशक ने कहा कि 1994 में जब आईएचजीएफ की शुरुआत ईपीसीएच ने की थी तब प्रगति मैदान में 5500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मेला लगता था। जिसमें 313 प्रदर्शक/ निर्यातक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करते थे। आईएचजीएफ में लगातार विदेशी खरीदारों की संख्या बढ़ती गई और अब 90 हजार वर्ग मीटर में 14 उत्पाद श्रेणियों में 2000 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करते हैं। 5000 से अधिक विदेशी खरीददार इसमें शिरकत करते हैं। मुख्य अतिथि वाणिज्य सचिव डा. अनूप वधावन ने एग्जीबिशन सेक्टर को पूरे सहयोग का आश्वासन किया।