फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रक्तदान कर जिले के 92 लोग बने महादानी

रक्तदान कर जिले के 92 लोग बने महादानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान कर जिले के 92 लोग बने महादानी

चंदौसी। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के बीस हास्पिटल एंड हार्ट सेंटर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 54 महादानियों ने अपना रक्तदान करके मानवता की सेवा की।

विज्ञापन


सुबह दस बजे उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित ने वेदमंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर कवि माधव मिश्र, डा.सुधा चौधरी, डा.राकेश चौधरी, अंकित जैन, अरविंद गुप्ता, शीनू गुप्ता, डा. टीशएस पाल, सतीश प्रेमी आदि मौजूद रहे। यश श्रीवास्तव पहले डोनर बने। एसडीएम ने उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद रक्तदाताओं का आना शुरू हुआ तो चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में भी लगातार भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


युवाओं ने भारी उत्साह के साथ रक्तदान किया। इसी दौरान अंबेडकर सेवा दल के मंडलाध्यक्ष प्रवीन कुमार बंटी, जिलाध्यक्ष सूर्यजीत सिंह, महिला जिलाध्यक्ष ममता मधुकर अपनी टीम के बीस युवाओं के साथ पहुंचे। जिन्होंने भारी उत्साह के साथ रक्तदान किया। कवि माधव मिश्र ने पूरे शिविर में मौजूद में रहकर रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया। लगातार अपनी टीम के साथ सक्रिय रही डा.सुधा चौधरी ने युवाओं को बताया कि रक्तदान करने से कभी भी किसी को नुकसान नहीं होता है। शरीर में मंद पड़ चुकी रक्त निर्माण की प्रक्रिया और तेजी के साथ काम करने लगती है। शरीर में नया खून बनना शुरू हो जाता है। शाम तक 54 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संभल में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर संभल के डा. सचिन सक्सेना चेरिटेबिल ब्लड बैंक में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 38 लोग रक्तदान करके महादानी बने। कई लोग ऐसे थे जिन्होंने अनेक बार रक्तदान किया है। इसी मौके पर रक्तदान के महत्व पर विचार गोष्ठी हुई। महिलाओं का निशुल्क रक्त परीक्षण भी किया गया। पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी, तहसीलदार सुधीर कुमार, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. जुहेब करीम, सपा नेता सुहेल इकबाल, ब्लड बैंक की प्रभारी डा. ऋतु सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वल कर शुभारंभ किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल व कपिल सिंघल विशिष्ठ अतिथि रहे। मुशीर खां तरीन, कमल कौशल वार्ष्णेय, ताहिर सलामी, डा, नाजिम, नीमा गोयल, पूनम शुक्ला, रविराज चाहल ने संबोधित किया। इस मौके पर वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर महादेव वर्मा, विश्वास कुमार, विजय कुमार, पप्पू चौहान, पीयूष कुमार, मोहम्मद अली, जितेंद्र कुमार, सार्थक सिंघल, समर्थ गर्ग, जसवीर यादव, दानिशपाशा, राहुल कुमार, शाने आलम, अपार गोयल, तेजस्वी शैल, प्रदीप कुमार, पूनम पवार, किशनपाल यादव, शोभित चौधरी, अतुल कुमार,योगेश अग्रवाल, पप्पू चौहान, फिरोज हैदर, जितेंद्र कुमार ने रक्तदान किया। संचालन इरम फात्मा ने किया। बीके गुप्ता व रविंद्र शर्मा की उपस्थिति अहम रही।

बीसवीं बार रक्तदान कर महादानी बने सिद्धार्थ मित्तल
संभल। कोषागारकर्मी सिद्धार्थ मित्तल ने गुरुवार को बीसवीं बार रक्तदान किया। युवा सपा नेता सुहेल इकबाल ने दस से अधिक बार रक्तदान किया। मारुफ रजा ने ग्यारहवीं बार, अली पहलवान उर्फ रिजवान ने दसवीं, अभिलाश शुक्ला ने आठवीं, मोहम्मद फैसल ने छठवीं, अवनेश चौधरी ने पांचवीं, अमित शुक्ला, इरम फात्मा ने चौथी और सुभाष सिंघल, महेंद्र सैनी व अक्षित गुप्ता ने तीसरी बार रक्तदान किया।

राजनीतिक दिग्गजों ने रक्तदान कर हौसला भी बढ़ाया
संभल। भाजपा के पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी और भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, भाजपा नेता कपिल सिंघल रक्तदानियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। जिलाध्यक्ष और कपिल सिंघल के साथ आए कई लोगों ने रक्तदान किया। वहीं पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी और कपिल सिंघल ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व पालिकाध्यक्ष कौसर अहमद को अपने हाथों से रक्तदान का प्रमाण पत्र दिया।


निशुल्क परीक्षण के बाद आशाओं ने लिया रक्तदान का संकल्प
संभल। अमर उजाला के रक्तदान शिविर में आशाओं का निशुल्क रक्त परीक्षण किया गया। यह वही आशाएं हैं जो अमर उजाला अपराजिता के कार्यक्रम में पिछले दिनों भागीदार हुईं थीं। सामान्य बीमारियों और रक्त की कमी का पता लगाने के लिए इनका शुक्रवार को रक्तदान शिविर के दौरान परीक्षण कराया गया। इसके लिए सीएचसी संभल के चिकित्साधीक्षक डा. जुहेब करीम ने प्रेरित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed