फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   वायु के प्रकोप से मानसून एक्सप्रेस में होगी देरी

वायु के प्रकोप से मानसून एक्सप्रेस में होगी देरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
वायु के प्रकोप से मानसून एक्सप्रेस में होगी देरी
मुरादाबाद (कुमार अतुल)। वायु तूफान का असर मानसून पर भी पड़ेगा। पहले से ही लगभग एक हफ्ते की देरी से चल रही मानसून एक्सप्रेस के और देरी से चलने की संभावना प्रबल हो गई है। पश्चिमी उत्तर, दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में मानसून के आने की सामान्य तिथि 1 जुलाई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वायु के असर से अब इसमें 10 से 15 दिन तक की देरी हो सकती है। इससे भीषण गर्मी झेल रहे इन इलाकों में स्थिति और बिगड़ने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन

तूफान वायु ने गुजरात के तटीय इलाकों की दिशा बदलकर समुद्र के अंदरूनी रास्ते पाकिस्तान का रुख अख्तियार कर लिया है। इससे बेशक, गुजराती लोगों ने राहत की सांस ले ली हो लेकिन वायु मानसून की रफ्तार पर खासा असर डालेगा। आईएमडी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा एके श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून सीजन में वायु जैसे तूफान बहुत ज्यादा कुदरती ताकत खींच लेते हैं। इसका सीधा असर मानसून की गति पर पड़ता है। समुद्री इलाकों से मैदानी इलाकों तक आगे बढ़ने के लिए कुदरती ताकत की जरूरत होती है। वायु की वजह से मानसून की ताकत कम हो जाएगी और उसे आगे बढ़ने में दुश्वारी आएगी। एक तरह से उसे आगे बढ़ने के लिए कुदरती तौर पर खुद को ‘रिचार्ज’ करना होगा।
विज्ञापन


जून में 50 फीसदी तक कम हो सकती है मानसूनी बारिश
वैज्ञानिकों के अनुसार पहले से ही देरी से आ रहे मानसून की गति वायु के चलते प्रभावित होने से जून माह की कुल मानसूनी बारिश में 40 से 50 फीसदी तक की कमी आ सकती है। हालांकि उत्तर भारत में मानसून की अधिकांश बारिश जुलाई से शुरू होती है। लेकिन देरी के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी भारत के इलाके गंभीर जलसंकट से गुजर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed