फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एबीसी लाइन में फाल्ट से रातभर बिना बिजली के रही हजारों की आबादी

एबीसी लाइन में फाल्ट से रातभर बिना बिजली के रही हजारों की आबादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
एबीसी लाइन में फाल्ट से रातभर बिना बिजली के रही हजारों की आबादी
मुरादाबाद। एबीसी लाइन में फाल्ट होने की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसकी वजह से लोगों ने बिना बिजली के ही रात गुजारी। गुरुवार को लाइन ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। बुद्घि विहार व अन्य क्षेत्रों में बेहतर सप्लाई का वादा करके हुए बिजली निगम ने एबीसी लाइन बिछाई है। लेकिन इस लाइन में आये दिन फाल्ट और आग लगने की शिकायत आ रही है। बुधवार रात एबीसी लाइन में फाल्ट हो गया। जिसकी वजह से बुद्घि विहार का पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। लोगों ने बिजली अधिकारी व कर्मचारियों से संपर्क कर बिजली आपूर्ति ठप होने का कारण पूछना चाहा, लेकिन रात भर फोन नहीं रिसीव हुआ। रात में न ही कर्मचारी लाइन ठीक करने पहुंचे। सुबह फाल्ट हो ठीक किया गया। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई।
विज्ञापन


लाइन पर गिरा पेड़ आपूर्ति ठप
मुरादाबाद। बुद्घि विहार में गुरुवार रात लाइन पर पेड़ गिर गया। जिसकी वजह से लाइन टूट गई और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने के बाद लाइन ठीक गई है। दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बंद रहने से इस भीषण गर्मी में लोगों ने खासी परेशानियां उठानी पड़ी। लाइन ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। इसके बाद ही लोगों ने रात की सांस ली।
विज्ञापन


गायत्री नगर को आठ घंटे नहीं मिलेगी बिजली
मुरादाबाद। मंडी समिति के जेई ने बताया कि गायत्री नगर में शुक्रवार को एबीसी लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े पांच बजे तक कार्य चलेगा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही एबीसी लाइन डाली गई थी। लेकिन लाइन में दिक्कत आ गई है। इस लाइन को हटाने के बाद दूसरी लाइन डाली लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटर से छेड़छाड़ करने वालों पर केस
मुरादाबाद। एसडीओ राजदीप सिंह ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। क्षेत्र में पांच जगह मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी होती मिली है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed