{"_id":"5ce70756bdec22071506908a","slug":"155864461715-moradabad-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम और एससी मतों का नहीं मिला साथ: सर्वेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम और एससी मतों का नहीं मिला साथ: सर्वेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद कुंवर सर्वेश सिंह ने अपनी हार के बाद कहा कि उन्हें मुस्लिम और एससी मतदाताओं से धोखा मिला। उन्होंने सभी वर्गों के लिए काम किए थे। खासकर मुस्लिम वर्ग के लोगों का हमेशा परिवार की तरह विशेष ख्याल रखा लेकिन चुनाव में उन्हें निराशा हाथ लगी। सर्वेश का कहना था कि उन्हें करीब 50 हजार मुस्लिम मत मिलने की उम्मीद थी लेकिन मुस्लिम वोट नहीं मिले। अनुसूचित जाति के मतदाताओं ने भी गठबंधन को वोट किया। जबकि एससी मतदाताओं के लिए उन्होंने अपनी लोकसभा में खास तौर पर कार्य किए थे।
सर्वेश सिंह को शायद सुबह से ही अपनी हार का आभास था। इसलिए वह पूरे समय मतगणना स्थल पर नहीं गए। निवर्तमान सांसद अपने परिवार के साथ बुद्धि विहार स्थित आवास पर रहे और यहीं से मतगणना का हाल पता करते रहे। दोपहर तक स्थिति साफ हो चुकी थी। परिणाम घोषित होने से पहले ही सर्वेश मुरादाबाद से अपने गांव रतूपुरा को चले गए। चुनावी नतीजों पर सर्वेश ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि ठाकुरद्वारा और देहात विधानसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे लोकसभा क्षेत्र में उन्हें कम से कम 50000 मुस्लिम वोट जरूर मिलेगा। सर्वेश ने कहा वह मुस्लिमों के सुख दुख में हर समय खड़े रहे हैं। व्यक्तिगत स्तर पर भी लोगों की मदद की हैं। इसी नाते उन्हें मुस्लिम वोट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सर्वेश ने कहा कि राजनीति में हार- जीत लगी रहती है। वह मंथन कर खामियों को दूर करेंगे।