फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्मार्ट बनाने के लिए महानगर का होगा जीआईएस सर्वे

स्मार्ट बनाने के लिए महानगर का होगा जीआईएस सर्वे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट बनाने के लिए महानगर का होगा जीआईएस सर्वे
मुरादाबाद। महानगर की जीओग्राफिक इंफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) मैपिंग कराई जाएगी। नगर आयुक्त संजय चौहान के मुताबिक भोपाल, भुवनेश्वर, जयपुर समेत स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल 31 शहरों में जीआईएस मैपिंग करने वाली कंपनी ईएसआरआई इंडिया के प्रतिनिधियों ने निगम कार्यालय में जीआईएस मैपिंग करने की प्रजेंटेशन दी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए सटीक जानकारियों के लिए जीआईएस सर्वे कराया जा रहा है। इसके डाटा का उपयोग स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल नगर निगम के पास शहर की सीवर लाइन, वॉटर लाइन, तालाबों, पार्कों, नई बसी कॉलोनी और भवनों की संख्या के सटीक डाटा बैंक नहीं है। निगम के कर्मचारियों ने मौका मुआयना करके डाटा इकट्ठा किया है। लेकिन भविष्य को देखते हुए बनने वाली योजना के लिए यह डाटा सटीक नहीं माना जा सकता है।
विज्ञापन


जीआईएस मैपिंग में यह बातें आएंगी सामने :
- कितने हिस्से में सीवर लाइन बिछी, कितना बाकी
- वॉटर लाइन किन हिस्सों तक पहुंची, कहां नहीं है
- शहर में बसी नई कॉलोनियां और भवनों की संख्या
- कितने हिस्से में पक्की सड़कें और फुटपाथ बने

गूगल पर जानकारियां होगी अपलोड
अधिकारियों के मुताबिक जीआईएस मैपिंग पूरी होने के बाद गूगल पर निगम की कुछ जानकारियां सार्वजनिक की जाएगी। जबकि कार्यालय उपयोग की जानकारियों को प्राइवेट डोमेन में सुरक्षित किया जाएगा। लोग गूगल पर निगम और शहर से संबंधित जानकारियों को हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईएस मैपिंग के लिए कंपनी ने प्रजेंटेशन दिया है। मैपिंग होने के बाद शहर से संबंधित अहम जानकारियों के सटीक डाटा बैंक हमारे पास होगा। - संजय चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed