फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन करें कर्मी: डीएम

आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन करें कर्मी: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन करें कर्मी: डीएम
मुरादाबाद। मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को पंचायत भवन में मतगणना कर्मियों को द्वितीय व अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मतगणना चुनावों का अंतिम व महत्वपूर्ण पड़ाव है। मतगणना की पवित्रता एवं पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारी पूरी तरह निष्पक्ष रहें और त्रूटिरहति मतगणना संपन्न कराएं।
विज्ञापन

पंचायत सभागार में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में जिलाधिकारी ने कहा कि जरा सी लापरवाही पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। इसलिए सभी कर्मचारी इस बात का सख्ती से ध्यान रखें कि आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील रहें और उनका रख रखाव ठीक ढंग से किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी मृदुल चौधरी ने कहा कि सभी कर्मचारी सुबह छह बजे हर हाल में मंडी समिति परिसर पहुंच जाएं। ठीक आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। सभी मतगणना कर्मी अपना परिचय पत्र अपने साथ जरूर लाएंगे। मतगणना कर्मी और मतदान अभिकर्ता किसी भी दशा में मोबाइल फोन साथ लेकर मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed