{"_id":"5ce45fc6bdec22073706d137","slug":"15584706507-moradabad-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में पकड़ा खेल, एक रसीद पर भेजे जा रहे दो पार्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में पकड़ा खेल, एक रसीद पर भेजे जा रहे दो पार्सल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में घोटाला सामने आया है। छापामारी के बाद खुलासा हुआ है कि यहां तैनात कर्मचारी ही रेलवे को हर रोज हजारों रुपये का चूना लगा रहे थे। अफसरों को शिकायत मिलने के बाद पीसीआई ने पार्सल कार्यालय पर छापा मारा तो खुलासा हुआ कि एक ही रसीद पर दो - दो पार्सल भेजे जा रहे थे। पार्सलों के वजन में भी अंतर पाया गया है। पार्सलों का वजन कम दर्शाकर रेलवे को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा था। मामले में जांच बैठा दी गई है। वजन के अंतर का जुर्माना संबंधित बाबू से जमा कराया गया है।
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि पार्सल कार्यालय में घोटाला किया जा रहा है। रेलवे को प्रतिदिन हजारों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। उन्होंने तुरंत पब्लिक कं पलेंट इंस्पेक्टर (पीसीआई) अक्षय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। सोमवार को टीम ने रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय पर छापा मारा। जिससे यहां तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जांच पड़ताल में पता चला कि मुरादाबाद से मुजफ्फरपुर के लिए पांच - पांच पेटी के दो पैकेट बुक किए गए थे। इन पैकेटों का वजन सामने करवाया तो पता चला कि वजन में काफी अंतर है। जिस कारण बाबू से 4125 रुपये अंडर चार्ज (भाडे़ का अंतर) रेलवे को जमा करावाया गया है। इसके अलावा एक और खेल पकड़ा गया है। जिस रेलवे रसीद के मुताबिक, मुरादाबाद से मुजफ्फरपुर के लिए पांच पांच पेटी के दो थोक पार्सल बुक किए गए है। जांच में पता चला कि इसी रसीद के जरिये दूसरा माल भी बुक किया गया है। खुलासा हुआ कि दो में से एक पार्सल बिना रेलवे को भाड़ा दिए मुजफ्फरपुर भेजने की पूरी तैयारी थी। रेलवे टीम द्वारा उस माल को रुकवा रखवा दिया गया है। इस पूरे खेल में अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई है।
पार्सल कार्यालय में गड़बड़ी पाई गई है। एक बाबू से अंडर चार्ज जमा करवाया गया है। इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और चार्जशीट जारी की जाएगी। एक ही रसीद पर दो पार्सल भेजने और पार्सलों के वजन में अंतर का मामला भी पकड़ में आया है। - रेखा शर्मा, सीनियर डीसीएम।