फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अनुमति न मिलने पर जबरन शुरू कर दिया ट्रैक पर कार्य

अनुमति न मिलने पर जबरन शुरू कर दिया ट्रैक पर कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
अनुमति न मिलने पर जबरन शुरू कर दिया ट्रैक पर कार्य
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में मंगलवार को बिठौरा के पास अप होम सिगनल के पास ट्रैक पर वेल्डिंग कार्य बिना अनुमति के शुरू कर दिया गया। गनीमत रही इस दौरान कोई ट्रेन नहीं आई। वरना हादसा हो सकता था। बिठौरा के पास इंजीनियरिंग शाखा को ट्रैक पर वेल्डिंग कार्य करना था। इसके लिए रेलवे मुख्यालय से ब्लाक की मांग की गई थी। लेकिन ब्लाक की अनुमति नहीं मिल पाई। अनुमति न मिलने के बावजूद रेलवे टीम ने बिटौरा अप होम सिगनल के पास सुबह ग्यारह बजकर 25 मिनट से एक बजे तक कार्य किया। हालांकि इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हो पाई। इसके अलावा रेलवे मंडल के लक्सर के पास सुबह दस बजकर पांच मिनट से दोपहर एक बजे तक वेल्डिंग ब्लाक लिया गया था। लेकिन ये कार्य एक बजकर 25 मिनट तक चला। जिसकी वजह से पांच ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। श्री गंगा नगर हरिद्वार एक्सप्रेस, अमृतसर हरिद्वार शताब्दी, लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस, अलीगढ़ देहरादून लिंक एक्सप्रेस, देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस बीच में खड़ी रहीं। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed