फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना
मुरादाबाद। कल यानी गुरुवार को लोकसभा चुनावों के नतीजे आ जाएंगे। फैसले की घड़ी करीब आते ही प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ गई हैं। मतगणना को लेकर पुलिस ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। गुरुवार को मंडी समिति में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना होगी। प्रकाश नगर से चौधरी चरण सिंह चौक तक अर्द्धसैनिक बलों का कड़ा पहरा रहेगा। प्रत्याशियों के समर्थकों को मतगणना स्थल के आसपास नहीं जुटने दिया जाएगा। जीतने वाले प्रत्याशियों के जुलूस पर भी पाबंदी होगी।
विज्ञापन

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपद से भेजा गया पुलिस बल मंगलवार को वापस आ गया है। करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पर वापसी से मतगणना वाले दिन पुलिस बल की कमी की समस्या भी खत्म हुई है। इसके अलावा दो कंपनी पैरा मिलिट्री पुलिस बल और एक कंपनी पीएसी मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख में जुटी रहेगी। तीन एडिशनल एसपी, आठ सीओ, 16 इंस्पेक्टर और तेरह सौ पुलिसकर्मियों पर भी मतगणना स्थल के पास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का जिम्मा होगा। इसके अलावा जनपद में छह विधानसभा पर छह इंस्पेक्टर को प्रभारी बनाया गया है, उनके साथ पांच दरोगा और 20 सिपाही मौजूद रहेंगे। जिन पर विधानसभा में शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी। सीओ स्तर के अधिकारी लगातार इसकी मॉनिटरिंग करेंगे और उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed