फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विधानसभावार होगी 14-14 टेबिल पर मतों की गिनती

विधानसभावार होगी 14-14 टेबिल पर मतों की गिनती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
विधानसभावार होगी 14-14 टेबिल पर मतों की गिनती
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। मुरादाबाद में जिले की सभी विधानसभाओं के मतों की गिनती होगी। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगेंगी और इनमें बूथवार ईवीएम से मतों की गिनती की जाएगी। डाक मत पत्रों और सर्विस मतदाताओं के मतों की गिनती अलग से की जाएगी। मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने 23 मई को होने वाली मतगणना तैयारियों की जानकारी देते बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मंडी समिति परिसर स्थित स्टेट वेयर हाउस के गोदाम में बने हॉल में मतों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक टेबिल पर निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा एक-एक मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति की जाएगी। एक अतिरिक्त मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति सहायक रिटर्निंग आफिसर की टेबल के लिए होगी। डीएम ने बताया कि डाक मत पत्रों और सर्विस मतदाताओं के मतों की गिनती मुरादाबाद नगर विधानसभा के हॉल में अलग से होगी। इसके लिए भी प्रत्याशी अपने एक-एक अभिकर्ता की नियुक्ति कर सकता है। अभिकर्ताओं को रिटर्निंग आफिसर से पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। मतगणना अभिकर्ता के लिए स्थानीय होने की अनिवार्यता नहीं है। अभिकर्ता आवंटित मेज पर ही बैठेंगे। हॉल में घूमने की अनुमति नहीं होगी। अतिरिक्त मतगणना अभिकर्ता सहायक रिटर्निंग आफिसर की टेबल की कार्यवाही की निगरानी रख सकता है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हॉल के मुख्य द्वार पर पुलिस सुरक्षा होगी। मीडिया कर्मियों के लिए मीडिया सेंटर बनाया जाएगा। हॉल के अंदर की फोटोग्राफी के लिए निर्वाचन के अधिकारी बारी बारी से फोटोग्राफर को टेबिल तक ले जाएंगे। मतगणना का राउंड पूरा होते ही डेटा सुविधा पोर्टल और मीडिया सेंटर पर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह, कपूर कंपनी पुल, मंडी के पीछे आधा किलोमीटर परिधि में बैरिकेडिंग होगी। उन्हीं लोगों के वाहनों को अंदर जाने दिया जाएगा, जिनको परिचय पत्र जारी होंगी। मतगणना परिसर में बनी पार्किंग में वाहन खड़े होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना करीब सात बजे तक चलने की संभावना है। इस दौरान एसपी सिटी अंकित मित्तल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल रहेगा बैन
मतगणना हॉल एवं टेबल तक मोबाइल और कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस प्रतिबंधित होगी। मतगणना स्थल से आधा किलोमीटर की परिधि में पुलिस बैरिकेडिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed