फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मौसम साफ होते ही बढ़ने लगा गर्मी का असर

मौसम साफ होते ही बढ़ने लगा गर्मी का असर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
मौसम साफ होते ही बढ़ने लगा गर्मी का असर
मुरादाबाद। मौसम साफ होते ही फिर से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। सुबह से शाम तक चटख धूप और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं। रात के समय तापमान की बढ़ोतरी भी परेशानी बढ़ा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

बादल और बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट आई थी। इसकी वजह से गर्मी से भी राहत मिल रही थी। कई दिन तक सुबह के समय बादल छा जाते थे। हालांकि पिछले दो-तीन दिन से मौसम में बदलाव शुरू हुआ। सोमवार को सुबह से आसमान साफ था। इसके कारण धूप में तपिश होने लगी। शाम तक चटख धूप खिली रही। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में 47 प्रतिशत नमी थी, जो घटकर 32 फीसदी रह गई। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तीन-चार दिन मौसम साफ रहेगा। चिलचिलाती धूप रहने का अनुमान है। ज्वार, बाजरा और गन्ने की फसलों में सिंचाई ज्यादा करनी पड़ेगी। नहीं तो फसलों के सूखने की संभावना बन जाएगी। किसान प्रत्येक चार-पांच दिन बाद फसलों में पानी लगाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed