{"_id":"5c12b23042c7925d8612fb46","slug":"154472917417-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर। ग्राम पंचायत अकरौली के प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को महिला सशक्तीकरण गोष्ठी में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए गए।
विमिन पावर लाइन की जिला समन्वयक संगीता भार्गव ने गोष्ठी में मौजूद महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा के साथ-साथ मौजूदा समय में चल रही विभिन्न योजनाओं के जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजना चला रही है।
जिसमें निशुल्क बैंक खाता, गैस कनेक्शन, अपने हुनर को नया आयाम देने के लिए आधार पर लोन योजना, पेंशन योजना यहां तक की मुफ्त में शौचालय बनाने के लिए सरकार अपने स्तर से बारह हजार रुपये महिला आवेदक को शौचालय के नाम पर दे रही है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त पेंशन संबंधी विभिन्न योजना को क्रियान्वित कर रही है, जिससे बड़ी संख्या में वृद्ध एवं विधवा महिलाएं पेंशन प्राप्त कर अपना जीवन यापन कर रही हैं। कुछ ग्रामीण महिलाओं ने शौचालय निर्माण न होने की शिकायत की।
सचिव मुरारी राम ने बताया कि अब तक 664 शौचालयों का निर्माण हो चुका है, शौचालयों की अतिरिक्त पात्रता सूची के आधार पर 285 नाम आ चुके हैं, जो प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर चस्पा कर दी गई है। ग्राम प्रधान सरोज देवी मौर्य, प्रधानाचार्य प्राथमिक अनिल राणा, प्रधानाचार्य हरनाम सिंह, रेखा तिवारी, सुमन देवी, राकेश दिनकर, अपूर्वा आदि शिक्षकों के अलावा आंगनबाड़ी संगीता गुप्ता, अचला शर्मा, कमलेश शर्मा आशा देवी आदि शामिल रहीं।
फोटो-