{"_id":"5c06e2d5bdec2241486fccf0","slug":"154395519912-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नौ को सड़क जाम कर गन्ने की होली जलाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नौ को सड़क जाम कर गन्ने की होली जलाएंगे
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। प्रदेश शासन द्वारा गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाने, उड़द बाजरा ज्वार मक्का को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने को खरीद केंद्र स्थापित नहीं करने, बकाया गन्ना मूल्य नहीं दिलाने, बकायेदार किसानों के बिजली के कनेक्शन काटने आदि के मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अअ) ने प्रदेश व्यापी आंदोलन का एलान कर दिया है। नौ दिसंबर को किसान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी बाइस जिलों में सड़कों पर उतरेंगे। रोड करके गन्ने की होली जलाएंगे।
यूपी सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए भाकियू (अअ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने एलान किया कि मुरादाबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश व्यापी आंदोलन की रणनीति तय कर दी गई है। नौ दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मेरठ, , मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, बुलंद शहर सहित सभी जिलों में किसान सड़कों पर उतरेंगे। सभी प्रमुख मार्गों पर किसान जाम करेंगे। सड़कों पर गन्ने की होली जलाएंगे। इसके बाद 13 दिसंबर को फिर मुरादाबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगे की आंदोलनात्मक रणनीति तय की जाएगी। क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 अक्तूबर को यूरिया के भाव में 30 रुपये कम करने का एलान किया था लेकिन अभी तक यूरिया पुराने रेटों पर ही बिक रही है, जबकि एनपीके व डीएपी के बढ़े भाव तत्काल लागू कर दिए गए हैं। सरकार ने न्यूनतम समर्थन घोषित करने के बावजूद भी किसानों की फसल की खरीद सुनिश्चित नहीं की। कोई खरीद केंद्र स्थापित नहीं कराया है। प्याज की हालत खस्ता होने लगी है, अन्य किसान उत्पादित सब्जियों की भी हालत खराब हो रही है। पांच दस हजार रुपये बकाया होने पर किसान की बिजली काटी जा रही है। एफआईआर कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब यदि किसी किसान के खिलाफ बकाया भुगतान नहीं होने पर एफआईआर कराई गई तो संबंधित बिजली घर पर ताले ठोक कर धरना शुरू किया जाएगा। किसान को साजिश के तहत बर्बादी की कगार पर लाया रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गन्ने का रेट बढ़ाने तक आंदोलन जारी रहेगा।