फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रैली निकालकर शहरवासियों को किया पर्यावरण के प्रति जागरुक

रैली निकालकर शहरवासियों को किया पर्यावरण के प्रति जागरुक

Mon, 03 Dec 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
रैली निकालकर शहरवासियों को किया पर्यावरण के प्रति जागरुक
चंदौसी। पर्यावरण मित्र समिति के तत्वावधान में शहर में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं व एनसीसी कैडेट्स नारेबाजी व संदेश लिखी पट्टिकाओं के माध्यम से शहरवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते चल रहे थे।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ गांधी पार्क से जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ने हरी झंडी दिखाकर किया। इससे पूर्व उन्होंने पर्यावरण के प्रति सजग रहने व अपने आसपास के वातावरण व जगह को घर की तरह साफ रखने को प्रेरित किया। रैली गांधी पार्क से शुुरू होकर फव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट, घंटाघर फडयाई बाजार, ब्रह्म बाजार होती हुई कैथल गेट स्थित चंदौसी इंटर कालेज पर जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

रैली में 15 इंटर कालेज, तीन महाविद्यालय के 309 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इसके अलावा एसएम कालेज, एसएम इंटर कालेज, बीएमजी इंटर कालेज की करीब 45 कैडेट्स ने भाग लिया। जो रैली में अपने हाथ में पर्यावरण संदेश लिखी पट्टिकाएं लेकर और नारेबाजी करते चल रहे थे। चंदौसी इंटर कालेज में पर्यावरण मित्र समिति के पदाधिकारियों ने पौधे रोपित किए गए ओर ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज के पर्यावरण मित्र बने छात्रों को पौधों को पानी लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित को तुलसी का पौधा भेंट किया गया। सभी को पर्यावरण लिखी कैप व पट्टिकाएं वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed