{"_id":"5c0435cabdec2241ca08f3ad","slug":"154377982919-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीनस शुगर मिल ने किया भुगतान, सीज खातों से प्रतिबंध हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीनस शुगर मिल ने किया भुगतान, सीज खातों से प्रतिबंध हटा
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। वीनस शुगर मिल मझावली ने अब बकाया भुगतान को लेकर गंभीरता दिखाई है। जिला प्रशासन ने बकाया भुगतान नहीं करने पर जारी 177 करोड़ की आरसी के तहत जिन दोनों खातों को सीज कर दिया था, भुगतान के बाद दोनों खातों से रोक हटा ली गई है। इसके अलावा भी चीनी मिल ने 4.40 करोड़ रुपये का और बकाया भुगतान किया है। वहीं छह करोड़ रुपये की एडवाइजरी सोमवार को जारी होने की संभावना है।
वीनस शुगर मिल मझावली के बकाया भुगतान नहीं करने पर जारी आरसी के तहत उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित ने 22 नवंबर को चीनी मिल के पंजाब नेशनल बैंक व एक्सिस बैंक स्थित दो खातों को सीज कर दिया था लेकिन अब चीनी मिल ने अभिलेख प्रस्तुत करके बताया कि इस आरसी में दर्शाई गई बकाया धनराशि में से 98 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा सके हैं, शेष रकम में से 25 लाख रुपये का चेक अभी दे दिया है, शेष रकम के दो चेक और दिए गए हैं, जिनकी तिथि 30 दिसंबर व 30 जनवरी दी गई है।
तहसीलदार आरके सिंह ने बताया कि चीनी मिल के दोनों खातों से रोक हटाकर उन्हें पूर्ववत सुचारु कर दिया गया है, क्योंकि धनराशि इन्हीं खातों से जारी होने है।
विज्ञापन
इधर प्रबंधक बालेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले साल के बकाया भुगतान में 4.40 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं, जो किसानों के खाते में पहुंच गए हैं।
पिछले साल फरवरी तक का भुगतान फाइनल हो गया है। इसके अलावा छह मार्च तक का भुगतान करीब छह करोड़ रुपये सोमवार को जारी कर दिया जाएगा। चीनी मिल बकाया के साथ-साथ इस साल भी खरीदे गए गन्ने का भी भुगतान लगातार करेगी। जिससे किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। चीनी मिल पर किसानों का भरोसा बढ़ रहा है, किसान गन्ना देकर मिल को सहयोग भी कर रहे हैं।