{"_id":"5be09e48bdec22695a4bed4b","slug":"15414471967-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने दीपावली तक अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने दीपावली तक अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरी किनारे अतिक्रमण करने वालों को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने चेतावनी दी। दीपावली के बाद अतिक्रमण न हटाने पर आरपीएफ की टीम खुद ही हटा देगी। सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे करीब संभल रोड रेलवे क्रासिंग के निकट पटरी किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए आईओडब्ल्यू दिनेश कुमार रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के साथ पहुंचे। लोगों ने दीपावली की वजह से अतिक्रमण हटाओ अभियान न चलाने का आग्रह किया।
अतिक्रमण हटाने के लिए सभी ने हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान लगाए। करीब डेढ़ घंटे के बाद रेलवे अधिकारी व आरपीएफ टीम लौट गई। आईओडब्ल्यू ने बताया कि रेल की पटरी किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए दिवाली के मद्देनजर समय दिया गया है। त्योहार के बाद यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो बल प्रयोग कर हटाया जाएगा।