फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यो के प्रस्तावों को हरी झंडी

क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यो के प्रस्तावों को हरी झंडी

Tue, 06 Nov 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यो के प्रस्तावों को हरी झंडी
Swachh bharat mission
ब्लाक मुख्यालय पर आज क्षेत्र पंचायत बैठक को ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में कराई गई। जहां गांवों में विकास को लेकर सर्व सम्मति से प्रस्तावों को पेश किया गया। स्वच्छता एवं शिक्षा को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मुद्दा उठाते हुए बैठक से गायब रहे सरकारी कर्मचारियों का एक दिन वेतन काटने मांग रखी गई।
विज्ञापन


वहीं ब्लाक प्रमुख ने सभी सदस्यों को मिठाई वितरण कर विदा किया। ब्लाक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक ब्लाक प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव की अध्यक्षता में शुरू हुई जिसमें गांवों में विकास कराने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक एक करके प्रस्ताव रखे। साथ दी लिखित में भी प्रस्ताव सदन में रखे। बैठक में अधिकांश सचिव एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर इन सभी का एक दिन वेतन काटे जाने की संस्तुति सदन ने की।
विज्ञापन


संस्तुति पत्र बीडीओ को सौंपा गया। स्वच्छता पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि अधिकांश गांवों में सफाई कर्मी के गायब रहते हैं, जिससे गांव की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। सचिव एवं सफाई कर्मी की सांठगांठ से उसका वेतन निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ स्कूलों में शिक्षकों के गायब रहने से शिक्षा का स्तर गड़बड़ाता जा रहा है। प्रस्ताव पारित किया गया कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों को लिखित में अवगत कराया जाएगा। ब्लाक से जेई (आरईएस) यादराम गंगवार, एडीओसी सक्सेना, शैलेंद्र बाबू, एडीओ रतन कुमार द्विवेदी, मुकेश कुमार सहित अन्य सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं योगीराम, धर्मपाल सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed