{"_id":"5f41934c8ebc3e3d0a3b140d","slug":"154-new-corona-positive-in-mordabad-city-news-mbd360034222","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित तीन लोगों की मौत, वीडीओ समेत 154 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित तीन लोगों की मौत, वीडीओ समेत 154 नए पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। संक्रमित वृद्धा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी समेत 154 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। बीते 24 घंटे के भीतर जिले में 285 मरीज आने और छह लोगों की मौत से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। शनिवार के 154 नए मरीजों के साथ जिले में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3819 और मृतकों की संख्या 93 पहुंच गई है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक डिलारी निवासी 74 वर्षीय वृद्धा की शुक्रवार देर रात टीएमयू में मौत हो गई। वृद्धा को 15 अगस्त को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। रामपुर कोतवाली क्षेत्र के 65 वर्षीय बुजुर्ग ने भी टीएमयू में दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को 20 अगस्त को भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह सवा सात बजे उनकी मौत हो गई। कटघर निवासी 70 साल के बुजुर्ग की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पहले शुक्रवार को मौत हो गई। बुजुर्ग को बुखार और सांस लेने में दिक्कत थी।
शनिवार को 1767 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई। इनमें 53 लोग पॉजिटिव आए, जबकि 1714 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई। सर्वाधिक 17 पॉजिटिव बिलारी क्षेत्र से मिले हैं। बिलारी के प्रभारी संजीव गुप्ता ने बताया कि इनमें 16 पॉजिटिव मरीज बिलारी शुगर मिल के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य हैं। मिल परिसर में ही कर्मचारियों का आवास बना है। शुक्रवार को भी आठ संक्रमितों में एक ही परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव आए थे। पीतल बस्ती और हरथला से छह-छह, डिलारी से पांच और मूंढापांडे से चार मरीज मिले हैं। मझोला, टाउनहाल और कांठ से दो-दो और भोजपुर, किसरौल से तीन-तीन पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ताजपुर, कुंदरकी और बंगला गांव से एक-एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
आरटीपीसीआर लैब से 76 पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक निर्यात फर्म के आठ कर्मचारी, पटेल नगर और जानकी नगर से परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित हैं। शिव विहार से तीन साल की बच्ची और उसका पिता पॉजिटिव है। जिला अस्पताल की लैब से 15 संक्रमित मरीजों में ग्राम विकास अधिकारी, सीडीओ कार्यालय का सफाई कर्मी, पत्र वाहक, बाबू समेत पांच लोग संक्रमित आए हैं। 20 अगस्त को कार्यालय के कर्मचारियों के सैंपल हुए थे। 23वीं वाहिनी के तीन जवान और पीटीएस के दो पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव आए हैं। आठ लोग निजी लैब से पॉजिटिव आए हैं। इनमें हिमगिरी और राजेंद्र नगर से एक ही परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित हैं।