{"_id":"5bbbc312867a55281d42fa27","slug":"153903180113-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागड़पुर में भी भाजपा के लिए लगा ‘नो एंट्री’ बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागड़पुर में भी भाजपा के लिए लगा ‘नो एंट्री’ बोर्ड
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
पाकबड़ा/ मुरादाबाद।
अमरोहा के गांव रसूलपुर के बाद अब जिले में भी भाजपा के खिलाफ गांवों में बोर्ड लगाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। पाकबड़ा के पास स्थित कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव बागड़पुर और कांठ के मोहल्ला पट्टी में भाजपा नेताओं के लिए रसूलपुर जैसे ही बोर्ड लगाए गए हैं। किसान एकता जिंदाबाद का नारा लिखे इन बोर्डों पर मोटे अक्षरों में लिखा गया है कि बीजेपी के नेताओं का गांव में आना सख्त मना है। जान, माल और वाहन की सुरक्षा खुद पर होने की चेतावनी भी दी गई है। अमरोहा के ही एक अन्य गांव बाखरपुर माफी में भी इसी तरह का बोर्ड लगाया गया है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे स्थित बागड़पुर गांव की सीमा पर मंदिर के पास एक बोर्ड लगाया गया है। बोर्ड पर सबसे ऊपर किसान एकता जिंदाबाद का नारा लिखा है। इसके नीचे मोटे - मोटे अक्षरों में लिखा है कि बीजेपी वालों का इस गांव में आना सख्त मना है। जान माल व वाहन की स्वयं रक्षा करें। सबसे नीचे लिखा है, सौजन्य से किसान एकता बागडपुर जिला मुरादाबाद 25- विधानसभा क्षेत्र कांठ। इससे पहले गांव में किसानों की बैठक हुई जिसमें भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए लोकसभा चुनावों में सबक सिखाने की बात कही गई। बैठक में किसान भूप सिंह, प्रेम सिंह समर पाल सिंह , रघुवीर सिंह, शीशपाल सिंह, विक्रम सिंह ,रविन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, यशपाल सिंह आदि ने कहा कि लोकसभा चुनावों में नोटा का इस्तेमाल करके भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। इसी तरह का बोर्ड कांठ के मोहल्ला पट्टी में भी लगाया गया है। अमरोहा के गांव बाखरपुर और छज्जुपुरा माफी में भी इसी तर्ज पर बोर्ड लगाए गए हैं।
बहकावे में लगाए बोर्ड, वोट हमें ही देंगे: अश्विनी
मुरादाबाद।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी का कहना है कि अमरोहा के जिस गांव में भाजपा विरोधी बोर्ड लगाया गया, उसी गांव में उसी दिन भाजपा सांसद ने सड़क का उद्घाटन किया है। जनसमर्थन भाजपा के साथ है। यह कुछ हल्के लोगों की हरकत है। निराश लोगों ने बेरोजगार हो चुके राजनीतिक दलों के बहकावे में आकर यह हरकत की है। हमें उम्मीद है यह जल्द सही रास्ते पर आ जाएंगे। सांसद ने कहा कि पूरा देश मोदी को 2019 में दोबारा प्रधानमंत्री देखना चाहता है। केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने इतना काम किया है, जो आजादी से पहले कभी नहीं हुआ। अमरोहा के ही 108 गांव ऐसे हैं जिनमें पहली बार भाजपा शासन में बिजली पहुंची है।