फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Tue, 09 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
टांडा। नगर के निकटवर्ती न्याय पंचायत बादली स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें न्याय पंचायत बादली में क्षेत्र के लगने वाले प्राथमिक विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राइमरी वर्ग तथा बालिका वर्ग के छात्र, छत्राओं की 100 मीटर दौड़ कराई गई। जिसमें नंदिनी प्रथम, प्रिया द्वितीय, मोहम्मद जीशान तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग प्राइमरी ऊंची कूद में नंदिनी प्रथम, प्रिया द्वितीय, सोनम तृतीय स्थान पर रही। प्राइमरी बालिका वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में आयशा प्रथम, प्रिया द्वितीय, सोनम तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग की लंबी कूद में राधिका प्रथम, नंदिनी द्वितीय, शेखा तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में उल्फत, रिहान और समीर अव्वल रहे। 200 मीटर बालक वर्ग के दौड़ में शमी हसन, रिहान और समीर ने बाजी मारी। प्राइमरी बालक वर्ग लंबी कूद में रिहान समी और जीशान अव्वल रहे। ऊंची कूद बालक वर्ग प्रतियोगिता में उल्फत, मोहम्मद समीर और जीशान ने दम दिखाया।
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षा जूनियर वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में कुनाल, मोहम्मद रिहान और आजम पहले, दूसरे और तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग 200 मीटर की दौड़ में कुणाल नावेद और शनि अव्वल रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में नजिया, पल्लवी, और पूजा ने बाजी मारी। बालिका वर्ग लंबी कूद में मुस्कान, आना जिया और पल्लवी अव्वल रहे। बालक वर्ग लंबी कूद प्रतियोगिता में सुरेंद्र कुनाल और नावेद ने बाजी मारी। प्राइमरी वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मतघटी प्रथम, टांडा द्वितीय, कसियाकुंडा तृतीय स्थान पर रहे। अव्वल रहे छात्र-छत्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नफासत अली, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद सईद सागर, डा. राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed