{"_id":"5bba58c9867a55687e2e24c3","slug":"15389390572-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव महासभा ने की कुरीतियों को दूर करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव महासभा ने की कुरीतियों को दूर करने की अपील
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक में समाज व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। 13वीं का भोज और दहेज प्रथा को समाप्त करने पर बल दिया गया। साथ ही बच्चों को पढ़ाने पर खास बल दिया गया।
बिंदल फार्म में आयोजित बैठक में कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान आयोजित किए गए मेधावी सम्मान समारोह की समीक्षा की गई। आय व्यय का ब्योरा दिया गया। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष शिवम् यादव ने कहा कि समाज में कुरीतियों को दूर करने की जरूरत है। राजेश कुमार यादव ने कहाकि समाज के बच्चों को प्रत्येक दशा में उच्च शिक्षा दिलानी होगी। यदि कोई कमजोर या गरीब व्यक्ति अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पा रहा है तो उसका सामाजिक आर्थिक सहयोग किया जाना चाहिए। कई अन्य नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें राजवीर सिंह यादव, मास्टर रामगोपाल यादव, भारत सिंह यादव, महेश यादव, छत्रपाल सिंह, ग्रीश बंधु, राज कुमार यादव, नरेश पाल यादव, नवाब सिंह यादव, मलखान सिंह यादव, हृदेश यादव आदि लोग शामिल रहे। अध्यक्षता त्रिमोहन सिंह यादव ने की। संचालन मास्टर विजय यादव ने किया।