{"_id":"5bb91267867a5514ba415a88","slug":"15388555047-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताई किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताई किसानों की समस्याएं
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
कांठ। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्व. महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के 83 वें जन्मदिन पर किसानों की राजधानी सिसौली में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कांठ क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. राकेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश टिकैत को किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए यज्ञ में आहुतियां दी। इस मौके पर महात्मा टिकैत के उसूलों को जीवन में उतारने का प्रण भी कार्यकर्ताओं ने किया।
गन्ना भुगतान सहित डॉ. स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत, कांठ तहसील अध्यक्ष हरदीप सिंह, प्रभारी जितेद्र विश्नोई जीतू, संगठन मंत्री राजवीर सिंह, सक्रिय सदस्य हर्ष विश्नोई, रामौतार सिंह, शिवकुमार, राजीव कुमार आदि रहे।